विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एनआइए ने फरार खालिस्तानी आतंकवादी गुरमीत सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

By Vinay TiwariEdited By:
Published: Wed, 23 Dec 2020 06:14 PM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2020 06:20 PM (IST)

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट से एक फरार खालिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इस आतंकी का ...और पढ़ें

एनआइए ने फरार खालिस्तानी आतंकवादी गुरजीत सिंह निज्जर को गिरफ्तार किया है।
एनआइए ने फरार खालिस्तानी आतंकवादी गुरजीत सिंह निज्जर को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली, एएनआइ। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट से एक फरार खालिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इस आतंकी का नाम गुरजीत सिंह निज्जर है। एनआइए को इस आतंकी की पुणे खालिस्तान मामले में गिरफ्तार किया है वो फरार चल रहा था। एजेंसी के अनुसार पुलिस से बचने के लिए वो अब तक साइप्रस में छिपा हुआ था।

मालूम हो कि 26 जनवरी को लेकर गृह मंत्रालय ने सभी एजेंसियों को एलर्ट कर दिया है। पुलिस ऐसे भगोड़े आतंकियों की तलाश कर रही है। यदि उनके बारे में कोई सूचना मिल रही है तो उनको गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस को काफी लंबे समय से इस खालिस्तानी आतंकी की तलाश थी। आतंकी अपने स्लीपर सेल के जरिए राजधानी दिल्ली में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की रणनीति बनाते रहते हैं।

पुलिस की तमाम टीमों ने अपने मुखबिरों को भी एलर्ट कर रखा है जिससे उनको इन स्लीपर सेल और आतंकी गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके। एनआइए की कई टीमें खालिस्तानी आतंकी गुरजीत सिंह पर नजर बनाए हुए थे। एजेंसी को सूचना मिली थी कि आतंकी गुरजीत दिल्ली एयरपोर्ट पर आकर किसी दूसरी जगह पर जाने का प्रयास कर रहा है। एजेंसी की टीम गुरजीत को लेकर काफी एलर्ट थी। जैसे ही पुलिस को गुरजीत के एयरपोर्ट पर होने की सूचना मिली तो टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी गुरजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एजेंसी को उम्मीद है कि गुरजीत से आतंकियों के बारे में और भी सूचनाएं मिल सकती हैं। फिलहाल पूछताछ जारी है। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।