दिल्ली में गंदगी का अंबार, सरकार और नगर निगम को NGT का नोटिस
दिल्ली में कूड़े की समस्या के निपटारे के लिए एनजीटी ने समिति के गठन का निर्देश दिया है। समिति को स्थिति का जायजा लेकर एक रिपोर्ट तैयार करनी है।
नई दिल्ली [जेएनएन]। देश की राजधानी दिल्ली में वेतन नहीं मिलने की वजह से सफाई कर्मियों ने कूड़ा उठाना बंद किया। जिसके चलते पूर्वी दिल्ली में गंदगी का अंबार लग गया है। समस्या को देखते हुए एनजीटी ने दिल्ली सरकार और पूर्वी दिल्ली नगर निगम को नोटिस जारी किया। दोनों को कल तक जवाब दाखिल करना है।
दिल्ली में कूड़े की समस्या के निपटारे के लिए एनजीटी ने समिति के गठन का निर्देश दिया है। समिति को स्थिति का जायजा लेकर एक रिपोर्ट तैयार करनी है। जिसे 6 हफ्तों में एनजीटी को सौंपनी है।
NGT has also formed a committee to tackle the menace of solid waste in NCT
— ANI (@ANI_news) January 10, 2017
दिल्ली पूर्वी नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मियों के द्वारा कूड़ा नहीं उठाए जाने की वजह से यहां कूड़े के बड़े ढेर लग गए। इलाके में फैली गंदगी के चलते राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं, गंदगी के चलते बीमारियां भी जन्म ले सकती है।
EDMC सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से दिल्ली में गहराया सफाई का संकट
वेतन नहीं मिलने का मामला पहले भी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी उठा चुके हैं। हालांकि दिल्ली सरकार की ओर से फंड पास कर मामले को निपटा दिया गया था। लेकिन इसका कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला गया। वेतन नहीं मिलने की पीछे दिल्ली सरकार नगर निगम को जिम्मेदार मान रही है। वहीं नगर निगम दिल्ली सरकार के सिर ठीकरा फोड़ रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।