विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली से मेरठ जाने वालों के लिए जरूरी खबर, Namo Bharat ट्रेन के लिए 2 स्टेशन पर करना होगा ज्यादा इंतजार

Published: Thu, 12 Jun 2025 08:19 AM (IST)

अगर आप दिल्ली से मेरठ आने जाने के लिए Namo Bharat ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं तो यह जानकारी आपके ...और पढ़ें

नमो भारत ट्रेन के यात्रियों के लिए जरूरी खबर। फोटो सौजन्य- जागरण अर्काइव
नमो भारत ट्रेन के यात्रियों के लिए जरूरी खबर। फोटो सौजन्य- जागरण अर्काइव

HighLights

  1. दिल्ली में नमो भारत के लिए बढ़ेगा इंतजार |
  2. स्टेशनों पर रखरखाव कार्य जारी |
  3. 30 मिनट का होगा ट्रेनों का अंतराल |

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन के लिए यात्रियों को ज्यादा इंतजार करना होगा। एक ट्रेन निकलने पर दूसरी 30 मिनट बाद जाएगी। पहले यह अंतराल 15 मिनट का था।

अब इस नए बदलाव से दिल्ली से मेरठ जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। उन्हें न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशन पर ट्रेन के लिए पहले से दोगुना इंतजार करना होगा। 

क्यों बदला गया टाइमिंग का नियम?

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के अधिकारियों ने बताया कि रखरखाव कार्य के चलते ट्रेन परिचालन का अंतराल बढ़ाया गया है। अगला आदेश आने तक यही स्थिति रहेगी। लेकिन साहिबाबाद से मेरठ के बीच परिचालन पहले की तरह सामान्य रहेगा।

नमो भारत ट्रेन परिचालन का अंतराल बढ़ने पर इंतजार के कारण लोगों को असुविधा होगी। एनसीआरटीसी के अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया गया दोनों स्टेशनों पर किस तरह का रखरखाव कार्य चल रहा है। ये दोनों नए स्टेशन हैं, जिनसे इसी साल पांच जून को ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ है।

ये भी पढ़ें-