Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Namo Bharat Timing Change: होली पर सुबह से शाम तक बंद रहेंगी सेवाएं, Delhi Metro की रेड लाइन पर हुआ ये कांड

    Updated: Thu, 13 Mar 2025 02:43 PM (IST)

    होली के अवसर पर Namo Bharat की सेवाएं सुबह 6 बजे से शाम तक बंद रहेंगी। बताया गया कि नमो भारत की सेवाएं शाम चार बजे से रात 10 बजे तक ही उपलब्ध रहेंगी। वहीं दिल्ली मेट्रो की सेवाएं भी सुबह 6 बजे से दोपहर ढाई बजे तक बंद रहेंगी। रेड लाइन पर केबल चोरी के कारण भी मेट्रो सेवा प्रभावित हुई।

    Hero Image
    होली पर नमो भारत की सेवाएं सुबह के समय बंद रहेंगी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। होली के त्योहार के अवसर पर शुक्रवार (14 मार्च) को दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) की सेवाएं सुबह के समय कुछ घंटे के लिए बंद रहेंगी। डीएमआरसी और एनसीआरटीसी ने पहले ही यात्रियों को सूचित कर दिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि 14 मार्च 2025 होली पर न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक संचालित Namo Bharat की सेवाएं सुबह 6:00 बजे से शुरू नहीं होंगी। नमो भारत की सेवाएं शाम 4:00 बजे से शुरू होंगी, जो रात 10:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।

    उधर, डीएमआरसी Delhi Metro की सेवाएं भी सुबह के समय बंद रहेंगी। होली के दिन सुबह छह बजे से दोपहर ढाई बजे तक साढ़े आठ घंटे मेट्रो का परिचालन बंद रहेगा, ताकि मेट्रो के कर्मचारी भी अपने परिवार के साथ होली का त्योहार मना सकें। 

    दोपहर ढाई बजे से यात्री मेट्रो में कर सकेंगे सफर 

    दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) का कहना है कि 14 मार्च को होली के दिन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी कॉरिडोर पर दोपहर ढाई बजे से मेट्रो का परिचालन शुरू होगा और सामान्य फ्रिक्वेंसी से मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। इसलिए दोपहर ढाई बजे से यात्री मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

    केबल चोरी के कारण कई घंटे मेट्रो का परिचालन रहा प्रभावित

    सिग्नल केबल चोरी की घटनाएं मेट्रो परिचालन में बड़ी बाधा बनती जा रही है। इसी क्रम में रेड लाइन पर सिग्नल का केबल चोरी होने के कारण बृहस्पतिवार को पौने सात घंटे मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा। इससे यात्रियों को सफर में परेशानी का सामना करना पड़ा। सिग्नल का केबल ठीक होने के बाद 12.45 बजे रेड लाइन पर मेट्रो का परिचालन सामान्य हो गया। 

    डीएमआरसी के अनुसार, बीती रात शाहदरा से सीलमपुर के बीच केबल चोरी की घटना हुई। दिल्ली ल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) का कहना है कि केबल चोरी की घटना के कारण सुबह से ही रेड लाइन पर मेट्रो का परिचालन प्रभावित रहा। 

    यह भी पढ़ें- गुरुग्राम मेट्रो विस्तार के लिए होमवर्क तैयार, इस दिन से शुरू होगा काम; ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए कमाल का प्लान

    इस दौरान शाहदरा से सीलमपुर के बीच धीमी गति से मेट्रो का परिचालन हुआ। रेड लाइन पर अक्सर केबल चोरी की घटनाएं होती रहती हैं।‌ डीएमआरसी का कहना है कि केबल चोरी की घटना को लेकर पुलिस के संपर्क में है।

    यह भी पढ़ें- Delhi Metro Timing Change: होली के दिन सभी रूट पर बदली मेट्रो की टाइमिंग, DMRC ने जारी किया ताजा अपडेट