विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने वाली दामिनी अब लव-जिहाद के खिलाफ!

By JP YadavEdited By:
Published: Tue, 03 Jan 2017 09:27 AM (IST)Updated: Tue, 03 Jan 2017 09:35 PM (IST)

धर्मांतरण कर शबनम से दामिनी बनी हिम्मती महिला को जय शिवसेना के अध्यक्ष अमित आर्यन ने संगठन का प्रचारक बना दिया है।

News Article Hero Image

गाजियाबाद (जेएनएन)। धर्मांतरण कर शबनम से दामिनी बनी हिम्मती महिला को जय शिवसेना के अध्यक्ष अमित आर्यन ने संगठन का प्रचारक बना दिया है। अब दामिनी सामाजिक व धार्मिक उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के उत्थान के लिए काम करेगी और साथ ही लव जेहाद के प्रति भी हिंदू युवतियों में जागरूकता लाएगी।

अमित आर्यन ने बताया कि संगठन के प्रचारक के तौर पर काम करने की इच्छा स्वयं दामिनी ने ही जाहिर की थी। काफी सोच-विचार कर उसे यह जिम्मेदारी दे दी गई है। तीन तलाक और हलाला के कारण पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए दामिनी संघर्ष करेगी।

UP: इस्लाम छोड़कर हिंदू बनी दामिनी ने घर में बनाया गणेश-लक्ष्मी मंदिर

फिलहाल उसे इस तरह की दो महिलाओं के बारे में पता है, जिनका मजहबी बंदिश के कारण ठीक ऐसे शोषण हुआ जैसा कि खुद उसका हुआ है। दामिनी जल्द ही उन महिलाओं से संपर्क कर उन्हें भी नई रोशनी में लानी का प्रयास करेगी।

अमित के अनुसार, दामिनी ने सोमवार को ही उनसे लव जिहाद के खिलाफ काम करने की इच्छा भी जाहिर की है। दामिनी का कहना है कि लव जिहाद सिर्फ हिंदू संगठनों के दिमाग की उपज नहीं है बल्कि सच में साजिश के तहत हिंदू युवतियों को गुमराह किया जाता है और इसे शबाब का काम माना जाता है।

UP में मुस्लिम महिला शबनम बन गई दामिनी, बेटे का नाम रखा ओम

वहीं, दामिनी का कहना है कि वह लव जिहाद के खिलाफ हिंदू युवतियों को जागरूक करना चाहती है, ताकि वह किसी के इस्तेमाल की वस्तु बन कर न रह जाएं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।