विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'लोगों के दिलों में हैं पीएम मोदी', तीसरी बार लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद बोले सांसद मनोज तिवारी

By Jagran News Edited By: Sonu Suman
Published: Sun, 03 Mar 2024 10:36 AM (GMT+05:30)

भाजपा द्वारा घोषित पांच उम्मीदवारों में से मनोज तिवारी एकमात्र मौजूदा सांसद हैं। तिवारी 2014 से उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। 2014 में तिवारी भाजपा में शामिल हो गए और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने 3 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव जीता था। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह फिर से चुने गए थे।

भाजपा द्वारा घोषित पांच उम्मीदवारों में से मनोज तिवारी एकमात्र मौजूदा सांसद हैं।
भाजपा द्वारा घोषित पांच उम्मीदवारों में से मनोज तिवारी एकमात्र मौजूदा सांसद हैं।

एएनआई, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से मनोज तिवारी फिर से उम्मीदवार बनाया है। मनोज तिवारी ने शनिवार को पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इस देश के लोगों के दिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उनकी हैट्रिक को लेकर किसी को कोई संदेह नहीं है। मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं पार्टी को धन्यवाद देना चाहता हूं। इस बार हमें वोट शेयर बढ़ाना है।

बीजेपी ने विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी को दक्षिणी दिल्ली से, प्रवीण खंडेलवाल को चांदनी चौक से मैदान में उतारा है। भाजपा द्वारा घोषित पांच उम्मीदवारों में से मनोज तिवारी एकमात्र मौजूदा सांसद हैं। तिवारी 2014 से उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। 2014 में, तिवारी भाजपा में शामिल हो गए और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने 3 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से चुनाव जीता था। 2019 के लोकसभा चुनाव में वह फिर से चुने गए थे।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: कार्यकर्ताओं की नाराजगी पड़ी भारी, इन वजहों से BJP के चार सांसदों का कटा टिकट

दो सीटों पर अभी घोषणा नहीं

इससे पहले, भाजपा ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय राजधानी की सात संसदीय सीटों के लिए पांच उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। इसमें पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को नई दिल्ली से मैदान में उतारा गया। पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी की अधिकांश सीटों पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं। फिलहाल दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। पार्टी ने अभी तक उत्तरी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: दिल्ली से भाजपा ने पांच सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार, चार नए चेहरों को मिला टिकट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।