Move to Jagran APP

Delhi: कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों के लिए बढ़ चढ़कर काम कर रहीं मनी बंसल

मनी बंसल यमुना विहार क्षेत्र में सब्जी बेचने वाले रिक्शा चालक निगम सफाई कर्मी व लोगों के घरों में काम करने वाली महिलाओं को दो गज की दूरी का पालन करने के प्रति जागरूक कर रही हैं साथ ही उन्हें मास्क बांट रही हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 04:48 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 04:48 PM (IST)
Delhi: कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों के लिए बढ़ चढ़कर काम कर रहीं मनी बंसल
मनी बंसल लोगों की मदद करती हुई

नई दिल्ली [रितु राणा]। कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में जो लोग बिना मास्क के घर से बाहर निकल रहे हैं पुलिस उनके चालान तो काट ही रही है। पर चालान काटने के साथ ही लोगों को जागरूक करना भी बहुत जरूरी है। इसी बात को समझते हुए यमुना विहार निवासी मनी बंसल लोगों के बीच जाकर कोरोना के प्रति जागरूकता अभियान चला रही हैं।

loksabha election banner

कई ऐसे लोग हैं जिनके पास मास्क खरीदने तक के रुपये नहीं हैं, वह बिना मास्क पहने ही अपनी जान जोखिम में डालकर घर से बाहर रोजी-रोटी कमाने के लिए निकल रहे हैं। मनी बंसल अपने क्षेत्र में ऐसे ही लोगों को जागरूक कर उन्हें मास्क व निःशुल्क होम्योपैथिक इम्यूनिटी बूस्टर वितरित कर रही हैं।

सफाई कर्मी व रेहड़ी पटरी वालों को मास्क व इम्यूनिटी बूस्टर बांट रही मनी बंसल

मनी बंसल ने बताया कि कई लोग अब भी कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसलिए वह खुद घर से बाहर निकलकर लोगों को जागरूक कर रही हैं । ताकि उन लोगों के साथ साथ दूसरे लोग जो उनके संपर्क में आ रहे हैं वह भी कोरोना की चपेट में आने से बच सकें।

मनी बंसल यमुना विहार क्षेत्र में  सब्जी बेचने वाले, रिक्शा चालक, निगम सफाई कर्मी व लोगों के घरों में काम करने वाली महिलाओं को दो गज की दूरी का पालन करने के प्रति जागरूक कर रही हैं, साथ ही उन्हें मास्क बांट रही हैं।

उन्होंने बताया कि यह मास्क उन्होंने खुद बनाये और क्षेत्र की कई अन्य महिलाओं को भी मास्क बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही लोगों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए निशुल्क होम्योपैथिक इम्यूनीटी बूस्टर भी वितरित कर रही हैं, ताकि वह पुरी सुरक्षा के साथ ही घर से बाहर निकलें।

प्रकृति का दोहन करना चाहिए शोषण नहीं : प्रो. अनिरुद्ध

उधर, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ और दत्तोपंत ठेंगड़ी जन्म शताब्दी समारोह समिति द्वारा ऑनलाइन माध्यम से एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय 'भारत का विकास' था। इस बीच मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख प्रो. अनिरुद्ध देशपांडे ने कहा कि देश के समग्र विकास हेतु प्रकृति, समाज और मानव के कार्यकलापों में संतुलन आवश्यक है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.