विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहचान छिपाने के लिए दुष्कर्म के बाद 5 साल की बच्ची को उतारा मौत के घाट

By Amit MishraEdited By:
Published: Sat, 25 Feb 2017 01:04 PM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 07:26 AM (IST)

पास में ही रहने वाला एक लड़का आया और बच्ची को अपने साथ ले गया। सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पहचान छिपाने के लिए दुष्कर्म के बाद 5 साल की बच्ची को उतारा मौत के घाट
पहचान छिपाने के लिए दुष्कर्म के बाद 5 साल की बच्ची को उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली [जेएनएन]। नरेला इलाके में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या, पॉक्सो और दुष्कर्म से जुड़ी धाराओ में मामला दर्ज कर आरोपी को बाल संरक्षण गृह में भेज दिया है। आरोपी की उम्र सत्रह साल बताई जा रही है। 

पुलिस के अनुसार पांच साल की एक बच्ची नरेला इलाके में परिवार के साथ रहती थी। बच्ची के माता-पिता मजदूर हैं। दोपहर करीब दो बजे वह घर के बाहर खेल रही थी। माता-पिता नजदीक में ही निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे थे। इसी बीच पास में ही रहने वाला एक लड़का आया और बच्ची को अपने साथ ले गया। सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची उसकी पहचान न उजागर कर दे, इसलिए उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली के हुक्का बार में मिले नाबालिग छात्र और छात्राएं, पुलिस रह गई दंग

आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए पास में ही गड्ढ़ा खोदा और उसमें शव को गाड़ने लगा। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसकी यह हरकत देख ली और पुलिस को फोन कर दिया। वहीं, बच्ची को घर के पास न पाकर उसके परिजन उसे ढूंढ़ रहे थे। करीब पांच बजे उन्हें पुलिस से बच्ची की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से खून से सना उसका कपड़ा बरामद कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया गया है।

यह भी पढ़ें: FB पर हुई दोस्ती, युवती ने नाइजीरियन पर लगाया वेश्यावृत्ति कराने का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।