Move to Jagran APP

MCD Election 2022: कई बड़े MLA अपने क्षेत्र से नहीं दिला पाए जीत, दो मंत्रियों के यहां भी नहीं खुला खाता

MCD Election 2022 आम आदमी पार्टी (आप) व भाजपा के कई कद्दावर विधायक दिल्ली नगर निगम के चुनाव में अपने विधानसभा क्षेत्र के वार्डों से पार्टी उम्मीदवारों को जीत नहीं दिला पाए। कैलाश गहलोत व सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्रों के वार्डों से आप का खाता भी नहीं खुल पाया।

By Ranbijay Kumar SinghEdited By: GeetarjunPublished: Wed, 07 Dec 2022 11:10 PM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2022 11:10 PM (IST)
MCD Election 2022: कई बड़े MLA अपने क्षेत्र से नहीं दिला पाए जीत, दो मंत्रियों के यहां भी नहीं खुला खाता
कई BJP-AAP के कद्दावर MLA अपने क्षेत्र से नहीं दिला पाए जीत, दो मंत्रियों के यहां भी नहीं खुला खाता

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। आम आदमी पार्टी (आप) व भाजपा के कई कद्दावर विधायक दिल्ली नगर निगम के चुनाव में अपने विधानसभा क्षेत्र के वार्डों से पार्टी उम्मीदवारों को जीत नहीं दिला पाए। स्थिति यह है कि दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों कैलाश गहलोत व सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्रों के वार्डों से आप का खाता भी नहीं खुल पाया।

loksabha election banner

सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार के आरोप में अभी तिहाड़ जेल में हैं। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी के क्षेत्र के वार्डों में भी पार्टी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा।

सिसोदिया और बिधूड़ी के क्षेत्र से भी नहीं कोई जाती

मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। इस क्षेत्र में नगर निगम के चार वार्डों में से तीन वार्डों में आप के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह भाजपा विधायक व प्रतिपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी के विधानसभा क्षेत्र के पांच वार्डों में से चार वार्डों में भाजपा उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा।

इन चारों सीटों पर आप ने जीत हासिल की। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के विधानसभा क्षेत्र के चार में से तीन वार्डों में आप के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर कई कद्दावर विधायकों के क्षेत्र के सभी वार्डों से पार्टी प्रत्याशियों को जीत भी मिली है।

ये भी पढ़ें- Delhi MCD Election Result: पार्षदों के बाद अब महापौर की बारी, रेस में महज 3 महिलाएं; जानिए कौन-कौन हैं दावेदार

आप सरकार में मंत्रियों और महत्वपूर्ण पदों पर काबिज विधायकों के क्षेत्र में नगर निगम चुनाव परिणाम की स्थिति

मनीष सिसोदिया- उपमुख्यमंत्री और विधायक, पटपड़गंज

वार्डों की संख्या- चार

भाजपा : तीन

आप : एक

सत्येंद्र जैन: दिल्ली सरकार में मंत्री और विधायक, शकूरपुरवार्डों की संख्या- तीन

आप- शून्य

भाजपा- तीन

कैलाश गहलोत- दिल्ली के परिवहन मंत्री और नजफगढ़ क्षेत्र से विधायक

वार्ड की संख्या- चार

भाजपा- तीन

निर्दलीय- एक

आप- शून्य

गोपाल राय: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री और विधायक, बाबरपुर

वार्डों की संख्या- चार

भाजपा: दो

आप: एक

कांग्रेस : एक

राजकुमार आनंद: दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री और विधायक, पटेल नगरवार्डों की संख्या- चार

आप- चार

भाजपा- शून्य

इमरान हुसैन: दिल्ली के खाद्य आपूर्ति मंत्री और विधायक बल्लीमारन

वार्डों की संख्या- तीन

आप- तीन

भाजपा- एक

ये भी पढ़ें- MCD Election 2022: निगम चुनाव में 784 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, कांग्रेस के 188; जानिए BJP-AAP के बारे में

रामनिवास गोयल- विधानसभा अध्यक्ष व विधायक, शाहदरा

विधानसभा क्षेत्र में वार्डों की संख्या- तीन

भाजपा: दो

आप : एक

राखी बिड़लान- विधायक, मंगोलपुरी और दिल्ली विधानसभा में डिप्टी स्पीकर

वार्डों की संख्या- तीन

आप- दो

भाजपा- एक

आप के कुछ अन्य विधायकों के क्षेत्र में नगर निगम चुनाव के परिणाम की स्थिति

राजेंद्र पाल गौतम: विधायक, सीमापुरी व पूर्व मंत्री

वार्डों की संख्या- तीन

आप: दो

भाजपा: एक

सौरभ भारद्वाज- आप के प्रवक्ता और विधायक, ग्रेटर कैलाश

वार्डों की संख्या- तीन

आप- दो

भाजपा- एक

आतिशी- विधायक, कालकाजी

वार्डों की संख्या- तीन

भाजपा- तीन वार्ड

आप- शून्य

ये भी पढ़ें- MCD Chunav Result Ward Winner List 2022: AAP के मंत्रियों के गढ़ में खिला कमल, यहां जानें हर वार्ड का हाल

सोमनाथ भारती: विधायक- मालवीय नगर

वार्डों की संख्या- तीन

आप- तीन

भाजपा- शून्य

दुर्गेश पाठक: विधायक, राजेंद्र नगर

वार्डों की संख्या- तीन

आप- दो

भाजपा- एक

दिलीप पांडेय: विधायक, तीमारपुर

वार्डों की संख्या- तीन

आप- एक

भाजपा- दो

संजीव झा- विधायक, बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र

वार्डों की संख्या- पांच

आप- तीन

भाजपा- दो

भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में चुनाव परिणाम की स्थिति

रामवीर सिंह बिधूड़ी- विधायक, बदरपुर व प्रतिपक्ष के नेता

वार्डों की संख्या- पांच

भाजपा- एक

आप- चार वार्ड

विजेंद्र गुप्ता: विधायक- रोहिणी विधानसभा क्षेत्र

वार्डों की संख्या- तीन

भाजपा- तीन

आप- शून्य

ओम प्रकाश शर्मा: विधायक, विश्वास नगर

विधानसभा क्षेत्र में वार्डों की संख्या- चार

भाजपा- दो

आप- दो

जितेंद्र महाजन: विधायक, रोहतास नगर

वार्डों की संख्या- चार

भाजपा- तीन

आप- एक

मोहन सिंह बिष्ट: विधायक, कारावल नगर

वार्डों की संख्या- पांच

भाजपा- चार

आप- एक

अनिल वाजपेयी: विधायक, गांधी नगर

वार्डों की संख्या- तीन

भाजपा- दो

आप- एक

अभय वर्मा, विधायक, लक्ष्मी नगर

वार्डों की संख्या- चार

भाजपा- तीन

आप- एक

अजय महावर- विधायक, घोंड़ा

वार्डों की संख्या- चार

भाजपा- दो

आप- दो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.