Move to Jagran APP

MCD Election 2022: जीतने वाले 67% पार्षद करोड़पति, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले पार्षदों की संख्या में भी इजाफा

दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीतकर 250 पार्षदों में से 67 प्रतिशत करोड़पति हैं। जबकि वर्ष 2017 में इनकी संख्या 51 प्रतिशत थी। एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिसर्च (एडीआर) सात दिसंबर को निगम चुनाव के नतीजे आने के बाद निर्वाचित सदस्यों के हलफनामे का आंकलन जारी किया है।

By Nihal SinghEdited By: GeetarjunPublished: Fri, 09 Dec 2022 12:04 AM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2022 12:04 AM (IST)
MCD Election 2022: जीतने वाले 67% पार्षद करोड़पति, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले पार्षदों की संख्या में भी इजाफा
जीतने वाले 67 प्रतिशत पार्षद हैं करोड़पति, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले पार्षदों की संख्या में भी इजाफा

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीतकर 250 पार्षदों में से 67 प्रतिशत करोड़पति हैं। जबकि वर्ष 2017 में इनकी संख्या 51 प्रतिशत थी। एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिसर्च (एडीआर) सात दिसंबर को निगम चुनाव के नतीजे आने के बाद निर्वाचित सदस्यों के हलफनामे का आंकलन जारी किया है।

loksabha election banner

एडीआर ने जीतकर आए 250 में से 248 विजयी प्रत्याशियों के हलफनामें का आंकलन किया है। जबकि वर्ष 2017 में 272 में से 266 निर्वाचित सदस्यों के हलफनामें का आंकलन किया था। रिपोर्ट के अनुसार चुनकर आए न केवल करोड़पति जनप्रतिनिधियों की संख्या में इजाफा हुआ है बल्कि आपराधिक पृष्ठभूमि वाले निर्वाचित निगम पार्षदों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।

तीनों निगमों के एकीकरण के बाद यह पहला चुनाव है। जबकि 2017 में तीनों निगमों में अलग-अलग कुल 272 सीटों पर चुनाव हुआ था। जबकि एकीकृत निगम में 250 सीटें ही निर्धारित की गई है।

वर्ष 2022 का चुनाव हलफनामें का आंकलन (248 सीट)

कुल निगम सीट- 250

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले निर्वाचित सदस्य- 42 (17 प्रतिशत)

गंभीर आपराधिक मुकदमें वाले निर्वाचित सदस्य- 19 (आठ प्रतिशत)

वर्ष 2017 का निगम चुनाव हलफनामें का आंकलन: 266

कुल निगम सीट: 272

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले निर्वाचित सदस्य : 26 (आठ प्रतिशत)

गंभीर आपराधिक मुकदमें वाले निर्वाचित सदस्य: 14 ( पांच प्रतिशत)

किस पार्टी के कितने जीते उम्मीदवारों पर दर्ज है आपराधिक मुकदमें

आप- 27

भाजपा- 12

कांग्रेस- 1

निर्दलीय- 2

किस पार्टी के कितने जीते सदस्यों पर दर्ज है गंभीर आपराधिक मुकदमें

आप- 12

भाजपा- 6

निर्दलीय- 1

एक निर्वाचित सदस्य ने अपने ऊपर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज होने का विवरण दिया है।

3 विजेता सदस्यों ने अपने ऊपर महिलाओं के ऊपर अत्याचार संबंधित मामलों का विवरण दिया है।

करोड़ पति विजयी सदस्यों की संख्या

  • 64 विजयी सदस्य पांच करोड़ से अधिक संपत्ति वाले हैं
  • 60 विजयी सदस्य दो करोड़ से पांच करोड़ तक की संपत्ति वाले हैं
  • 65 सदस्य 50 लाख से दो करोड़ तक की संपत्ति वाले हैं
  • 44 सदस्य 10 लाख से 50 लाख तक की संपत्ति वाले हैं
  • 15 सदस्य दस लाख से कम संपत्ति वाले हैं

किस पार्टी के कितने विजयी हैं करोड़पति

आप: 132 में से 77 (58 प्रतिशत)

भाजपा: 104 में से 82( 79 प्रतिशत)

कांग्रेस: 9 में से 6 ( 67 प्रतिशत)

निर्दलीय: 3 में से 2 (67 प्रतिशत)

सर्वाधिक संपत्ति वाले यह हैं विजयी प्रत्याशी

राजपाल सिंह (भाजपा) श्रीनिवासपुरी वार्ड, 47 करोड़ की संपत्ति है

मंजू सेतिया (आप) सुभाष नगर, 42 करोड़

विनीत वोहरा (भाजपा) पश्चिम विहार, 37 करोड़

ये भी पढ़ें- Delhi University: DU ईसी की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी, जानिए छात्रों से जुड़े बड़े बदलावों को

सबसे कम संपत्ति वाले विजयी उम्मीदवार

फिया माहिर (आप) बाजार सीताराम, 67 हजार

आशु ठाकुर, आप, चितरंजन पार्क, 1.15 लाख

शिवानी पांचाल, आप, रोहताश नगर, 1.23 लाख

अधिकतम देनदारी वाले विजयी उम्मीदवार

मंजू सेतिया, आप, सुभाष नगर, 10 करोड़

पुनीत राय, रमेश नगर, आप, 8.65 करोड़

मुकेश कुमार बंसल, भाजपा, कर्दमपुरी, 6 करोड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.