यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली में जमकर चला नगर निगम का बुलडोजर, एक किलोमीटर तक हटाया गया अवैध कब्जा
सीमापुरी में 70 फुटा रोड पर कबाड़ियों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। इसकी वजह से यहां की ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। सीमापुरी बस डिपो और धार्मिक स्थल के पास फुटपाथ और सड़क पर कबाड़ियों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई नगर निगम शाहदरा उत्तरी जोन की सामान्य शाखा ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत की गई है।
निगम के अधिकारी ने बताया कि सीमापुरी में 70 फुटा रोड पर कबाड़ियों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। इसकी वजह से यहां की जनता काफी परेशान रहती थी। जनता की शिकायत के आधार पर बुलडोजर की मदद से एक किलोमीटर की दूरी तक फुटपाथ व सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। इस दौरान दो ट्रक बेकार सामान व कूड़ा उठाया गया है।
अधिकारी ने बताया कि स्थानीय कबाड़ियों ने कार्रवाई के खिलाफ काफी विरोध किया, लेकिन पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में हो रही कार्रवाई के सामने उनकी एक न चली। क्षेत्र में दोबारा अतिक्रमण न हो सके, इसके लिए संबंधित लाइसेंसिंग निरीक्षक, सेनेटरी निरीक्षक को सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्थानीय पुलिस को भी अवगत करवा दिया गया है। शाहदरा उत्तरी क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें-
