विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi News: मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में MBBS की छात्रा ने की आत्महत्या, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

Published: Mon, 05 Feb 2024 09:23 PM (IST)

सोमवार सुबह मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंदकर पंखे से ...और पढ़ें

मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में MBBS की छात्रा ने की आत्महत्या
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में MBBS की छात्रा ने की आत्महत्या

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली एमबीबीएस की अंतिम वर्ष की छात्रा पूजा ओखाड़ ने सोमवार को कॉलेज के छात्रावास में अपने कमरे में पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

द्वारका में रहता है परिवार

आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवा स्वजन को सौंप दिया। पुलिस खुदकुशी के कारण का पता लगा रही है। डीसीपी मध्य जिला एम हर्ष वर्धन के मुताबिक 23 वर्षीय पूजा ओखाड़ मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली है। वह द्वारका सेक्टर 9 में पिता छुट्टन लाल मीना व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती थी।

पंखे के सहारे लगाई फांसी

कुछ दिन पहले वह कॉलेज से छुट्टी लेकर अपने घर गई थी। रविवार को वह वापस छात्रावास में आ गई थी। सोमवार सुबह उसने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंदकर पंखे से नायलान की रस्सी के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कई घंटे तक पूजा ने जब दरवाजा नहीं खोला तब कुछ रेजिडेंट डॉक्टर और उसके सहपाठियों ने दरवाजा खटखटाना शुरू किया।

जांच में जुटी पुलिस

अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर दोपहर करीब 1.30 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिसकर्मी जब दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किए, तब उन्होंने देखा कि पूजा पंखे से लटकी हुई है। उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तुरंत पूजा के स्वजन को दे दी गई। स्वजन से पूछताछ में पुलिस को पता नहीं लग पाया कि उसने खुदकुशी क्यों की। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- 

Delhi News: शादी में जा रहे दो भाइयों को पुरानी रंजिश में मारी गोली, घायल; एक की हालत नाजुक

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष के सचिव अजय रावल का आकस्मिक निधन, सीएम और अन्य मंत्रियों ने जताया दुख