Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मयूर नेचर पार्क' होगा दिल्लीवासियों के लिए नया पिकनिक स्पॉट, यमुना के डूब क्षेत्र में DDA करा रहा है निर्माण

    Updated: Fri, 18 Apr 2025 06:00 AM (IST)

    मयूर नेचर पार्क दिल्लीवासियों के लिए एक नया पिकनिक स्पॉट होगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) द्वारा यमुना नदी के डूब क्षेत्र में 916.7 एकड़ भूमि पर निर्मित यह पार्क पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगा। 136.8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पार्क 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है और आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। मयूर नेचर पार्क दिल्ली का एक महत्वपूर्ण स्थल बनने वाला है।

    Hero Image
    मयूर नेचर पार्क होगा दिल्ली का नया पिकनिक स्पॉट।

    संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। मयूर नेचर पार्क दिल्ली वासियों के लिए एक पिकनिक स्पॉट होगा। प्रकृति के करीब लाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाले इस पार्क का निर्माण दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) यमुना नदी के डूब क्षेत्र में तकरीबन 916.7 एकड़ भूमि पर करेगा। इस क्षेत्र के संरक्षण को लेकर चल रहीं दस परियोजनाओं में से यह सबसे बड़ी है। ये पार्क अमृत बायोडायवर्सिटी पार्क के सामने एवं बांसेरा व कालिंदी अविरल के साथ होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस परियोजना को यमुना डूब क्षेत्र में चल रही डीडीए की विभिन्न 10 संरक्षण परियोजनाओं में सबसे बड़ी योजना बताया जा रहा है। 371 हेक्टेयर भूमि में फैले इस पार्क को पर्यावरण संरक्षण और शहरी लोगों को प्रकृति के समीप लाने की मंशा से तैयार किया जाएगा।

    पार्क यमुना के 22 किमी लंबे डूब क्षेत्र में विकसित किया जाएगा

    डीडीए अधिकारियों के अनुसार, यह पार्क यमुना के 22 किमी लंबे डूब क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। इससे पूर्व यमुना वाटिका पार्क और अमृत पार्क परियोजनाएं भी इसी क्षेत्र में सफलतापूर्वक शुरू की जा चुकी हैं।

    मयूर नेचर पार्क परियोजना पर 136.8 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका निर्माण कार्य अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

    आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा मयूर प्रकृति पार्क

    डीडीए द्वारा डिजाइन की गई योजना के अनुसार, पार्क को आठ से नौ विशेष क्षेत्रों में विभाजित किया जाएगा, जिससे सभी आयु वर्ग के लोगों को विविध और विशिष्ट सुविधाएं मिल सकें।

    पार्क में यह प्रमुख सुविधाएं होंगी उपलब्ध

    • बहुउद्देशीय खुला क्षेत्र और मूर्तिकला कोर्ट
    • सुंदर जलाशय और साइकिल ट्रैक
    • विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया योग और ध्यान क्षेत्र
    • गतिविधि लान, बाहरी व्यायाम क्षेत्र और अवलोकन मंच
    • पर्यावरणीय समारोहों और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए ओपन स्पेस
    • आकर्षक कलाकृतियां और प्रतिमाएं
    • बर्ड वाचिंग ट्रेल और साइकिल स्टेशन

    परिवहन से भी जुड़ेगा पार्क

    इस प्राकृतिक स्थल को बारापुला फेज 3 फ्लाईओवर और दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन से भी जोड़ा जाएगा। इससे यहां पहुंचना काफी आसान हो जाएगा।

    जल्द ही टेंडर जारी होने के आसार

    डीडीए अधिकारियों के अनुसार मयूर नेचर पार्क का प्रस्ताव पहले स्क्रीनिंग कमेटी को दिखाया गया और 17 मार्च को एलजी वीके सक्सेना के पास भेजा गया था। टेंडर जारी करने के लिए तीन माह का वक्त लेने की बात हुई थी। हालांकि उद्यान विभाग ने छिट-पुट कार्य शुरू कर दिए हैं।

    यह भी पढे़ं- Hit and Run Case: कार ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, महिला नर्सिंग अर्दली को घसीटा; मौके पर ही मौत