विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: वेस्ट विनोद नगर में चोरी के शक में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, तीन गिरफ्तार

By Ritu RanaEdited By: Sonu Suman
Published: Sun, 05 Nov 2023 03:54 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली ...और पढ़ें

पूर्वी दिल्ली में वेस्ट विनोद नगर में शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पूर्वी दिल्ली में वेस्ट विनोद नगर में शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

HighLights

  1. वेस्ट विनोद नगर में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या
  2. पुलिस ने बताया कि चोरी के शक में घटना को दिया गया अंजाम

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर इलाके में चोरी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान वेस्ट विनोद नगर निवासी सोनू (26) के तौर पर की गई है। हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि वेस्ट विनोद नगर जल बोर्ड दफ्तर के पास चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक युवक घायल पड़ा हुआ था। उसे तुरंत इलाज के लिए लाल बहादुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोनू जल बोर्ड के दफ्तर के सामने झुग्गी बस्ती में रहता था।

ये भी पढ़ें- बेटे का यौन उत्पीड़न करना व्यक्ति ही नहीं समाज और परिवार के खिलाफ भी है अपराध, दिल्ली HC की टिप्पणी

चोरी के शक में कर दी बुरी तरह पिटाई

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने चोरी के शक में सोनू की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिस कारण उसे बहुत चोटें आई और उसकी मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी जीवन, अश्विनी और राकेश को गिरफ्तार किया है। यह तीनों मजदूरी करते हैं। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- Delhi Metro: नांगलोई स्टेशन पर अचानक अचेत होकर गिरा शख्स, CISF के जवान ने ऐसे बचाई जान