विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: बेचने की नीयत से किशोरी का किया अपहरण, आरोपित गिरफ्तार

By Mangal YadavEdited By:
Published: Sun, 27 Dec 2020 10:58 AM (GMT+05:30)

सोमवार को स्वजन ने किशोरी की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। ऐसे में मामला दर्ज कर एसीपी मनीष जोरवाल की देखरेख में एसएचओ आशीष दुबे की टीम गठित की गई। जांच के क्रम में पता चला कि किशोरी का पड़ोसी नौशाद भी रविवार से गायब है।

आरोपित नौशाद पर दुष्कर्म एवं पाक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज
आरोपित नौशाद पर दुष्कर्म एवं पाक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज

 नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। समयपुर बादली थाना पुलिस ने किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में शनिवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान नौशाद (45) के रूप में हुई है। उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म भी किया था और उसे बेचना चाह रहा था। आरोपित ने स्वीकार किया है कि वह अब तक सात किशोरियों को बेच चुका है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को स्वजन ने किशोरी की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। ऐसे में मामला दर्ज कर एसीपी मनीष जोरवाल की देखरेख में एसएचओ आशीष दुबे की टीम गठित की गई। जांच के क्रम में पता चला कि किशोरी का पड़ोसी नौशाद भी रविवार से गायब है।

 पुलिस को जांच में पता चला कि नौशाद ने ही किशोरी का अपहरण किया है और उसे लेकर हिमाचल प्रदेश गया, लेकिन वह वहां से सीलमपुर आ गया। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उसके लोकेशन पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। उसके पास से किशोरी को भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, उसने 16 वर्षीय पीड़िता को अपने जाल में फंसाया और फरार हो गया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस दौरान नौशाद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह उसे बेचने के लिए हिमाचल प्रदेश ले गया था, लेकिन वहां सौदा तय नहीं होने पर वापस लौट आया। नौशाद की पत्नी उससे जल्दी सौदा तय कर भागने की बात कह रही थी। पुलिस ने दुष्कर्म एवं पाक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी पत्नी की भूमिका भी जांच कर रही है।

दो वाहन चोर गिरफ्तार, दो स्कूटी बरामद

वहीं, सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने पिकेट पर वाहनों की चेकिंग के दौरान दो वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से करोलबाग व त्रिनगर से चुराई गई दो स्कूटी बरामद की गई। दोनों गर्लफ्रेंड के साथ घूमने व मौजमस्ती के लिए वाहन चोरी करते थे। इन्हें रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। डीसीपी उत्तरी जिला एंटो अल्फोंस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए वाहन चोरों के नाम सोनू उर्फ संजीव व महेश हैं। दोनों दया बस्ती सराय रोहिल्ला के रहने वाले हैं। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।