विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिश्तों का कत्लः पत्नी के सामने करता था 18 साल की सौतेली बेटी से रेप

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 06 Mar 2017 08:51 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 08 Mar 2017 04:45 PM (GMT+05:30)

लड़की ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके सौतेले पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और किसी ...और पढ़ें

रिश्तों का कत्लः पत्नी के सामने करता था 18 साल की सौतेली बेटी से रेप
रिश्तों का कत्लः पत्नी के सामने करता था 18 साल की सौतेली बेटी से रेप

गुरुग्राम (जेएनएन)। एक सौतेले पिता ने 14 साल की नाबालिग बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले का संज्ञान हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने लेते हुए आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी को पिता को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली के समयपुर बादली निवासी महिला गुरुग्राम में अशोक विहार में किराए पर रहती है। उसकी शादी 18 साल पहले दिल्ली निवासी एक व्यक्ति से हुई, जिससे उसके चार बच्चे हुए। जिसमें दो लड़के व दो लड़कियां हैं।

यह भी पढ़ेंः गैर मर्द से संबंध होने का आरोप लगा छोटे भाई की पत्नी पर फेंका तेजाब 

कुछ समय बाद पति से उसका तलाक हो गया। इसी दौरान उसकी मुलाकात यूपी के अलीगढ़ में धनसारी निवासी आरोपी कार मैकेनिक से हुई। वर्ष 2009 में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली।

यह भी पढ़ेंः शादी का झांसा देकर प्रेमिका को ले गया होटल फिर कमरे में किया दुष्कर्म

दोनों गुरुग्राम में अशोक विहार में साथ रहने लगे। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के साथ उसके दूसरे पति ने नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसकी बेटी के साथ रहने की जिद करने लगा।

मां पहले तो चुप रही, लेकिन आरोपी ने दूसरी बार उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया तो हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया को लिखित में शिकायत दी।

सुमन दहिया ने मामला संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत को संज्ञान में लेने को कहा। इसके बाद आरोपी के खिलाफ सेक्टर-5 थाने में एफआइआर दर्ज कर शनिवार की शाम गिरफ्तार कर रविवार को भोंडसी जेल भेज दिया।