Move to Jagran APP

Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति, ये 10 हजार 'योद्धा' BJP के पक्ष में बनाएंगे माहौल

लोकसभा चुनाव में अपने पक्ष में वातावरण तैयार करने के लिए भाजपा बूथ प्रबंधन व चुनाव प्रचार के साथ ही इंटरनेट मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ा रही है। आने वाले दिनों में भाजपा इंटरनेट मीडिया पर और आक्रामक तरीके से अभियान चलाने का निर्णय लिया है। विरोधी दलों को घेरने के लिए पूरी दिल्ली में लगभग 10 हजार साइबर योद्धा को मैदान में उतारने की तैयारी है।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Geetarjun Published: Tue, 19 Mar 2024 12:16 AM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2024 12:16 AM (IST)
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति, ये 10 हजार 'योद्धा' BJP के पक्ष में बनाएंगे माहौल

संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में अपने पक्ष में वातावरण तैयार करने के लिए भाजपा बूथ प्रबंधन व चुनाव प्रचार के साथ ही इंटरनेट मीडिया पर अपनी सक्रियता बढ़ा रही है। आने वाले दिनों में भाजपा इंटरनेट मीडिया पर और आक्रामक तरीके से अभियान चलाने का निर्णय लिया है। नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों के प्रचार और विरोधी दलों को घेरने के लिए पूरी दिल्ली में लगभग 10 हजार साइबर योद्धा को मैदान में उतारने की तैयारी है।

loksabha election banner

दिल्ली में भाजपा की प्रदेश के साथ ही जिला व मंडल स्तर पर इंटरनेट मीडिया की टीम है। इन सभी को अपनी सक्रियता बढ़ाने को कहा गया है। पार्टी दिल में मोदी, दिल्ली में मोदी नाम से इंटरनेट मीडिया पर अभियान शुरू कर रही है। मंगलवार को नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से इसकी शुरुआत होगी।

चरणबद्ध तरीके से अगले एक पखवाड़े में सभी संसदीय क्षेत्र में इसे शुरू करने का लक्ष्य है। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में बैठक होगी, जिसमें वहां के दोनों संगठनात्मक जिलों व मंडलों के इंटरनेट मीडिया टीम के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्हें इस अभियान के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।

जनता के बीच पहुंचेंगे साइबर योद्धा

दिल्ली भाजपा इंटरनेट मीडिया विभाग के संयोजक रोहित उपाध्याय का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ मोबाइल और लैपटाप पर विरोधियों को जवाब नहीं देंगे। वह जनता के बीच जाकर उनसे नरेन्द्र मोदी सरकार के काम पर चर्चा कर उनका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया के विभिन्न मंचों पर पोस्ट करेंगे।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की नाकामी व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के झूठे वादों पर जनता की प्रतिक्रिया के वीडियो पोस्ट किए जाएंगे। दिल्ली में प्रदेश से मंडल तक इंटरनेट मीडिया के पदाधिकारियों सहित अन्य वालंटियर्स को मिलाकर लगभग 10 हजार लोगों की टीम है। सभी इस अभियान में शामिल होंगे। प्रत्येक वीडियो की जांच के बाद ही उसे पोस्ट किया जाएगा, इसकी जिम्मेदारी अनुभवी कार्यकर्ताओं को दी जाएगी।

बूथ स्तरीय वॉट्सऐप ग्रुप बनेगा हथियार

पिछले दिनों बूथ स्तर पर वॉट्सऐप ग्रुप बनाए गए हैं, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ही कम से कम 30 प्रतिशत सदस्य आम नागरिक हैं। इनका उपयोग पार्टी से संबंधित संदेश कार्यकर्ताओं व आम नागरिक तक पहुंचाया जाएगा। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तैयार वीडियो प्रसारित करने में भी मदद मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.