विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में अगले सप्ताह होगी बारिश, सोमवार से बदलेगा मौसम

By Mangal YadavEdited By:
Published: Sun, 31 Jan 2021 08:21 AM (IST)Updated: Sun, 31 Jan 2021 09:39 AM (IST)

Delhi Weather Forecast पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ही आगामी चार से पांच दिनों में दिल्ली के विभिन्न इलाकों में ...और पढ़ें

लोधी रोड 4.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया।
लोधी रोड 4.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया।

 नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड बरकरार है। रविवार को भी लोगों को ठंड से राहत नही मिली। मौसम साफ है और धूप निकली हुई है, हालांकि सुबह हल्का कोहरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, हो सकता है कि जनवरी के आखिरी दिन रविवार को भी भले दिल्ली वासियों को ठंड से राहत नहीं मिले, लेकिन एक फरवरी से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ ठिठुरन से हल्की राहत दे सकता है। अगले सप्ताह हल्की बारिश हाने की संभावना भी जताई जा रही है।

गौरतलब है कि आमतौर पर जनवरी के आखिर में सर्दी कम होने लगती है। न्यूनतम तापमान भी आठ से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार जनवरी के अंतिम दिनों में भी शीतलहर चलती रही। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कई डिग्री कम रहा। फरवरी में यह स्थिति कुछ सुधर सकती है।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम दर्ज किया गया

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 5.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 42 से 97 फ़ीसद रहा। लोधी रोड 4.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया।

एक फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है

स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत के अनुसार रविवार को भी शीतलहर का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद एक फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस वजह से दिन और रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ही आगामी चार से पांच दिनों में दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होना शुरू हो जाएगी। इसके बाद लोगों को ठंड से राहत मिलना शुरू हो जाएगा। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो