Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi CM Oath: आतिशी कल शाम संभालेंगी दिल्ली की गद्दी, उपराज्यपाल वीके सक्सेना दिलाएंगे शपथ

    Updated: Fri, 20 Sep 2024 09:37 PM (IST)

    Delhi News Cabinet दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी 21 सितंबर को शाम 430 बजे सीएम पद की शपथ लेंगी। उनके साथ कैलाश गहलोत सौरभ भारद्वाज इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत सहित पांच मंत्री भी शपथ लेंगे। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं। लेख में पढ़िए पूरी खबर।

    Hero Image
    Delhi Cabinet Minister: दिल्ली को मिलेंगी नई मुख्यमंत्री, आतिशी लेंगी शपथ। फाइल फोटो

     जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi News Cabinet: दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी 21 सितंबर को शाम 4:30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगी। आतिशी के साथ कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत सहित पांच मंत्री भी शपथ लेंगे। राजनिवास में उपराज्यपाल वीके सक्सेना पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैबिनेट में शामिल होने वाले पांचों मंत्री भी शपथ लेंगे। जिनमें गोपाल राय (Gopal Rai), कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot), सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj), इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत (Mukesh Ahlawat) शपथ का नाम शामिल है। 

    दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी आतिशी

    43 साल की आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं। आतिशी, मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के शिक्षा मंत्री रहते हुए उनकी सलाहकार के रूप में काम कर चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें: सीएम की कुर्सी पर बैठते ही क्या आतिशी पूरा करेंगी केजरीवाल का ये अधूरा काम? महिलाओं को बेसब्री से इंतजार

    यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal: '...मगर अरविंद केजरीवाल को घर नहीं दिया', AAP किस आधार पर केंद्र सरकार से कर रही डिमांड

    यह भी पढ़ें: Delhi New CM: कौन हैं आतिशी? जो अरविंद केजरीवाल की जगह बनेंगी दिल्ली की सीएम