विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arvind Kejriwal: '...मगर अरविंद केजरीवाल को घर नहीं दिया', AAP किस आधार पर केंद्र सरकार से कर रही डिमांड

Published: Fri, 20 Sep 2024 01:41 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2024 01:49 PM (IST)

Delhi News आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने प्रेसवार्ता में मांग की कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद ...और पढ़ें

Delhi News: 'केजरीवाल को सरकार दे घर', केंद्र और चुनाव आयोग से AAP सांसद ने की अपील। फाइल फोटो
Delhi News: 'केजरीवाल को सरकार दे घर', केंद्र और चुनाव आयोग से AAP सांसद ने की अपील। फाइल फोटो

HighLights

  1. AAP ने केंद्र सरकार से केजरीवाल के लिए मांगा घर।
  2. राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते मिले कार्यालय और अध्यक्ष को घर-चड्डा।

 जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने आज एक प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने मांग की कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को सरकारी आवास दिया जाए। हमारे नेता अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद की लालसा नहीं है। हां, उन्हें नैतिकता और मर्यादा से लालसा है। उन्हें ये दोनों प्रिय हैं।

राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते मिले आवास

राघव चड्डा ने कहा कि दिल्ली का एक सामान्य सा निगम पार्षद जो है, वह भी 5 साल में स्कूटर से बीएमडब्ल्यू पर आ जाता है। मगर केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के पास आज तक अपना घर नहीं हैं। अब वह सरकारी आवास छोड़कर निजी घर में जाएंगे। राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते उसे (पार्टी को) एक कार्यालय और राष्ट्रीय अध्यक्ष को घर भी मिलता है।

बाकी पार्टियों को भी मिली है सुविधा-राघव चड्डा

मगर केजरीवाल को घर नहीं दिया गया है। हम चुनाव आयोग से मांग करते हैं कि केजरीवाल को भी आवास दिया जाए। यह मांग हम आप के एक कार्यकर्ता एक सांसद की हैसियत के लिहाज से कर रहे हैं।

हमारे नेता को साधन के रूप में एक घर जरूर दिया जाए। भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सीपीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आवास मिला हुआ हैं। हम आज इस बारे में केंद्र सरकार को पत्र लिख रहे हैं। चड्ढा ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी होने के नाते यह आप का अधिकार है।

यह भी पढ़ें: सीएम की कुर्सी पर बैठते ही क्या आतिशी पूरा करेंगी केजरीवाल का ये अधूरा काम? महिलाओं को है बेसब्री से इंतजार