यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi: सैनिक फार्म के जंगल में देखा गया तेंदुआ, तलाश के दौरान दो लोगों पर किया हमला; दहशत का माहौल
दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय स्थित सैनिक फार्म के जंगल में तेंदुआ देखा गया है। पुलिस और फॉरेस्ट की टीम ...और पढ़ें

शनि पाथौली, दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय स्थित सैनिक फार्म के जंगल में शनिवार सुबह तेंदुआ देखा गया। पुलिस और फॉरेस्ट की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश में जुट गई है। वहीं इस दौरान तेंदुए ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। इसमें एक कर्मचारी घायल हो गया। वहीं तेंदुए ने एक आम नागरिक पर भी हमला किया है।
हमले की इस घटना के बाद से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। करीब पांच घंटे से दोनों टीमें उसे पकड़ने के प्रयास में जुटी है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। यहां पर टीम ने दो जाल भी लगा दिए हैं। वहीं तेंदुए को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ भी जंगल में जुट गई हैठ
.jpg)
