विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: पहले मणिपुरी परिवार से मांगी मदद फिर नशे में धुत महिला और उसके साथियों ने की मारपीट; केस दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
Published: Sat, 02 Dec 2023 02:24 PM (IST)

मणिपुर के एक परिवार को सनलाइट कॉलोनी थानाक्षेत्र के किलोकरी गांव में नशे में धुत एक महिला सहित तीन आरोपितों ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस कर रही मामले की जांच। जागरण
दिल्ली पुलिस कर रही मामले की जांच। जागरण

HighLights

  1. आरोपितों ने पहले सनलाइट थानाक्षेत्र में पीड़ित पक्ष से कैब बुक करने में मदद मांगी
  2. टैक्सी बुक होने के बाद पीड़ित परिवार से गाली-गलौज की और फिर कर दी पिटाई

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। मणिपुर के एक परिवार को सनलाइट कॉलोनी थानाक्षेत्र के किलोकरी गांव में नशे में धुत एक महिला सहित तीन आरोपितों की मदद करना भारी पड़ गया।

पहले तो आरोपितों ने पीड़ित पक्ष से आनलाइन टैक्सी बुक कराई। फिर उनके साथ गाली-गलौच की। जब पीड़ित पक्ष ने विरोध किया तो आरोपितों ने अपने साथियों को बुलाकर व्यक्ति की बुरी तरह पिटाई कर दी।

घायल को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में सनलाइट कालोनी थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस को शुक्रवार रात मिली थी सूचना

पुलिस को एक दिसंबर की रात करीब ढाई बजे सूचना मिली थी कि गांव किलोकरी के पास एक युवक को कुछ आरोपितों ने बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को एम्स में भर्ती कराया। घायल मूलरूप से मणिपुर का रहने वाला है। वह परिवार के साथ आश्रम जीवन नगर में रहता है।

घुटने आंख और माथे पर आईं चोटें

मारपीट में उसे घुटनों, आंख और माथे पर चोटें आई हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वह वह 30 दिसंबर की रात करीब 11.30 बजे खाना खाने के बाद अपनी बहन, दोस्त और पत्नी के साथ अपने दोस्त को उसके घर छोड़ने जा रहा था।

इसलिए बुक की थी आरोपितों की कैब

उन्हें रास्ते में एक महिला सहित तीन लोग मिल गए। उन्होंने पीड़ित से कहा कि उनके मोबाइल की बैटरी खत्म हो गई है, इसलिए मुनिरका जाने के लिए कैब बुक कर दें। इस पर पीड़ित ने उनकी कैब बुक कर दी।

इसी दौरान एक आरोपित ने पीड़ित व उसके परिवार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित की पत्नी और बहन के साथ मारपीट की। फिर आरोपितों ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया।

इसके बाद साथियों के साथ मिलकर आरोपितों ने पीड़ित व्यक्ति की जमकर पिटाई की। पुलिस केस दर्ज कर आरोपितों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपित शराब के नशे में थे।