विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ढाई एकड़ में फैला है मीसा भारती का फार्म हाउस, यहां रहती हैं 2 बकरियां

By Amit MishraEdited By:
Published: Wed, 21 Jun 2017 08:10 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 12:11 AM (IST)

फार्म हाउस में एक पोर्टा केबिन है। चारदीवारी के भीतर दो निजी सुरक्षाकर्मी भी हैं, जिन्होंने दो बकरियां पाल रखी हैं।

ढाई एकड़ में फैला है मीसा भारती का फार्म हाउस, यहां रहती हैं 2 बकरियां
ढाई एकड़ में फैला है मीसा भारती का फार्म हाउस, यहां रहती हैं 2 बकरियां

नई दिल्ली [जेएनएन]। आयकर विभाग की सूची में शामिल राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती का बिजवासन स्थित फार्म हाउस ढाई एकड़ में है। इसे पालम फार्म के नाम से जाना जाता है। इस फार्म हाउस का नंबर 26 है। इसकी खुले बाजार में कीमत 25 करोड़ के करीब बताई जा रही है। इसके दोनों छोर पर दो बड़े-बड़े लोहे के गेट हैं।

आठ फुट ऊंची चारदीवारी के साथ चारों तरफ अहाते के भीतर अशोक के 15-15 फीट ऊंचे पेड़ लगे हैं। फार्म हाउस में एक पोर्टा केबिन है। चारदीवारी के भीतर दो निजी सुरक्षाकर्मी भी हैं, जिन्होंने दो बकरियां पाल रखी हैं। इसमें अब भी सब्जियों की खेती हो रही है

यह फार्म हाउस बिजवासन स्थित सालापुर के खेड़ा गांव मार्ग पर है। यहां के कई फार्म हाउस में सब्जियां उगाई जा रही हैं, लेकिन इस फार्म हाउस की जमीन पर खेती करना महंगा सौदा है। यहां पर कोई भी फार्म हाउस ढाई एकड़ से कम व ज्यादा का नहीं है। इस फार्म हाउस में खेती करने के लिए सालाना ढाई लाख रुपये कीमत देनी पड़ती है।

सालापुर खेड़ी गांव आने-जाने के लिए दो रास्ता हैं। दोनों ही रास्ते कीचड़ व पानी से भरे हुए हैं। ऐसे में इस फार्म हाउस के बाद आगे निकलना मुश्किल है। ऐसे में ज्यादातर लोग गुरुग्राम के सेक्टर-21 से होकर आते हैं।

ग्रामीण बताते हैं कि गांव की इस जमीन पर शुरू में ईंट भट्ठे का काम होता था। इसलिए यहां की जमीन काफी नीचे है। जमीन बिक गई। जो लोग यहां पर जमीन ले चुके हैं, वे उसका व्यावसायिक उपयोग भी कर रहे हैं। कुछ लोगों ने खेती करने के बजाय यहां पर वेयरहाउस बना दिया है। वे कंपनियों की गाड़ियां खड़ी कर सालाना लाखों रुपये का कारोबार कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के स्कूलों में होगी योग की पढ़ाई, केजरीवाल बोले- यह अच्छी चीज है

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव के लिए जारी सियासी कवायद में 'आप' को नहीं मिल रहा भाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।