विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शायराना अंदाज में कुमार विश्वास ने ट्विटर पर बदली अपनी प्रोफाइल पिक्चर, आप भी देखें नई तस्वीर

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Fri, 06 Aug 2021 12:08 PM (IST)

कवि कुमार विश्वास की लाखों फैन फालोइंग है। अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट ट्विटर पर वो जो कुछ भी लिखते हैं ...और पढ़ें

कुमार विश्वास ने कुछ घंटे पहले अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदली है।
कुमार विश्वास ने कुछ घंटे पहले अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदली है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। कवि कुमार विश्वास की लाखों फैन फालोइंग है। अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट ट्विटर पर वो जो कुछ भी लिखते हैं उसे हजारों लोग पढ़ते, देखते और पसंद करते हैं। कुछ घंटे पहले कुमार विश्वास ने कई दिनों के बाद अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदली है।

इस बार उन्होंने इसे शायराना अंदाज में बदला है।

तस्वीर के साथ पोस्ट की गई उनकी तस्वीर को अब तक सैकड़ों लोगों ने रिट्वीट किया है और हजारों लोगों ने पसंद भी किया है। देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास इंटरनेट मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं। अपनी फैन फालोइंग के लिए वो कई बार नई-नई तरह की चीजों को पोस्ट करते रहते हैं। इन दिनों उन्होंने टोक्यो ओलिपिंक में मैच जीतने वाले खिलाड़ियों और टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए कई पोस्टें की। इससे पहले कोरोनाकाल में विश्वास केयर सेंटर के जरिए उन्होंने इसी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मदद पहुंचाई और काम करने वाले लोगों का उत्साहवर्धन किया।

मालूम हो कि कोरोनावायरस के पीक के दौरान उन्होंने ट्विटर के माध्यम से ही कई जाने-माने लोगों की मदद की, उन्हें अस्पताल में बेड मुहैया कराए, आक्सीजन उपलब्ध कराई और अन्य चीजों की भी मदद की। जिसने भी ट्विटर के माध्यम से उनसे मदद की गुहार लगाई, विश्वास ने उनकी उम्मीद पर खरा उतरने का प्रयास किया। कुछ दिन पहले फ्रेंडशिप डे के मौके पर उन्होंने हास्य व्यंग्य के अंदाज में अपने पुराने मित्रों अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भी बधाई दी थी।

ये भी पढ़ें- अब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कसा तंज, जानिए क्या कहा

ये भी पढ़ें- चांदनी चौक के लोग इस बार पहले की तरह 15 अगस्त को नहीं कर पाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी का दीदार, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह