Move to Jagran APP

Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, 3.7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Delhi Weather Forecast पश्चिमी विक्षोम का असर खत्म होने से बुधवार से अगले चार दिन दिल्ली शीतलहर की चपेट में रहेगी। इससे कड़ाके की ठंड के कारण ठिठुरन बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 23 Dec 2020 07:47 AM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2020 10:42 AM (IST)
Delhi Weather Forecast: दिल्ली-NCR में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, 3.7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Delhi Weather Forecast:  पहाड़ी राज्यों में शुमार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के साथ केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत समूचा उत्तर भारत शीतर लहर की चपेट में है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) की ताजा भविष्यवाणी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोम का असर खत्म होने से बुधवार से अगले चार दिन दिल्ली शीतलहर की चपेट में रहेगी। इससे कड़ाके की ठंड के कारण ठिठुरन बढ़ी है और बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह 5:30 बजे दिल्ली के पालम इलाके में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो -0.8 डिग्री कम है। इसी तरह दिल्ली के सफदरजंग इलाके में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो -1.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दिनभर आकाश साफ रहेगा। सुबह में घना या मध्यम स्तर का कोहरा भी देखा गया। शीतलहर के कारण बुधवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। हालांकि, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद 24 से 26 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। 27 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ दोबारा सक्रिय होने की संभावना है, इसलिए 27 व 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हुई। सुबह में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहने से ठिठुरन महसूस हुई, लेकिन दिन में हवा की गति कम होने और धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान सबसे कम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम में अधिकतम तापमान सबसे कम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कई इलाकों में घना कोहरा भी रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो कि इस सीजन में सबसे कम रहा है। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.