Move to Jagran APP

जानिए- क्यों ऐतिहासिक होने वाली है PM मोदी की दिल्ली रैली, CAA-NRC पर दे सकते हैं जवाब

Delhi Assembly Election 2020 बताया जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की जा रही यह रैली इतिहास रचने में कामयाब होगी। रिकॉर्ड संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 07:35 PM (IST)Updated: Sun, 22 Dec 2019 08:01 AM (IST)
जानिए- क्यों ऐतिहासिक होने वाली है PM मोदी की दिल्ली रैली, CAA-NRC पर दे सकते हैं जवाब
जानिए- क्यों ऐतिहासिक होने वाली है PM मोदी की दिल्ली रैली, CAA-NRC पर दे सकते हैं जवाब

नई दिल्ली [राकेश कुमार सिंह]। Delhi Assembly Election 2020 : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर 22 दिसंबर (रविवार) को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ऐतिहासिक होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस रैली में रिकॉर्ड तोड़ लोग पीएम मोदी को सुनने के लिए आएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की जा रही यह रैली इतिहास रचने में कामयाब होगी। रैली का आयोजन कर रही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि लोगों के रिकॉर्ड तोड़ संख्या में आने के चलते जगह-जगह विशेष प्रोजेक्टर के तहत भाषण दिखाया जाएगा। ये प्रोजेक्टर रामलीला मैदान से राजघाट के बीच कई जगह लगाए जाएंगे।  

loksabha election banner

हजारों जवानों के जिम्मे होगी रैली की व्यवस्था

वहीं, नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन और आतंकी हमले की खुफिया सूचना पर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। बताया जा रहा है कि पीएम की रैली के मद्देनजर हजारों की संख्या में पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे।

चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे पुलिस जवान

दिल्ली में हो रहे विरोध के दौरान हिंसक प्रदर्शन से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं। रैली के आसपास और रैली स्थल पर सादी वर्दी में भी पुलिस जवान तैनात होंगे, इसी के साथ खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है। रैली से पहले जगह-जगह बैरिकेडिंग की जाएगी। छुट्टी का दिन होने के चलते बैरिकेडिंग करने से यायायात भी बाधित नहीं होगा।

राजघाट तक प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे

जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, ऐतिहासिक रैली के मद्देनजर दिल्ली के रामलीला मैदान में 5 लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने लोगों की सुविधा के चलते विशेष इंतजाम किया है। बताया जा रहा है कि भीड़ बढ़ने की स्थिति में लोगों को दिक्कत नहीं है, इसलिए रामलीला मैदान के बाहर से राजघाट तक प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे।

मिलेगा विरोधियों को करारा जवाब

पीएम मोदी की रैली के दौरान नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर भी एक मुद्दा हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर पीएम मोदी कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला करेंगे। इससे पहले कांग्रेस ने 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में ही रैली आयोजित की थी, जिसमें मोदी सरकार पर अर्थ व्यवस्था को लेकर कई तरह के आरोप लगाए गए थे।

5 लाख से ज्यादा लोगों के जुटने की उम्मीद

इस रैली में पांच लाख लोगों के आने की उम्मीद जताई गई है। दिल्ली भाजपा की मानें तो यह रैली ऐतिहासिक होने जा रही है, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या में लोग शायद ही कभी जुटे हैं। 

देश भर की सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस कर रही तालमेल

रैली में कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए दिल्ली पुलिस ने देश भर की सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल करके एक पुख्ता योजना तैयार की है, जिससे रैली में आने वाले लोगों को खरोंच तक न आए। इसके लिए खुफिया तंत्र को और मजबूत किया गया है ताकि पल-पल की जानकारी दिल्ली पुलिस को मिले।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगी मदद

रामलीला मैदान में होने वाली रैली के चलते दिल्ली भाजपा में गजब का उत्साह है। भाजपा के स्थानीय नेताओं का मनाना है कि पीएम मोदी की रैली के बाद पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड में आ जाएगी और साथ ही कार्यकर्ताओं में भी नए सिरे से उत्साह जगेगा। हरियाणा में अकेले बहुमत नहीं पाने और महाराष्ट्र में सरकार नहीं बन पाने के चलते  भाजपा के कार्यकर्ता थोड़े से निराश हैं, लेकिन यह रैली कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने में कामयाब होगी।

AAP-कांग्रेस की भी रैली पर रहेगी नजर

दिल्ली में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी इस रैली पर नजर रखेंगी, क्योंकि पीएम के भाषणों के मद्देनजर आगे की योजना तैयार की जाएगी। बता दें कि 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को महज 3 सीटों, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। 

संडे दिल्ली आ रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर, इन इलाकों में रहेगा रूट डायवर्जन 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.