Move to Jagran APP

Agricultural bill: किसानों को जागरूक करेंगे किसान मोर्चा के पदाधिकारी, भाजपा की पहल

नए कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली देहात के किसानों को जागरूक करने का अभियान पहले भी कई बार शुरू किया गया। इस दौरान किसानों को कानूनों के फायदे के बारे में बताया गया। इसका सकारात्मक असर भी हुआ और लोगों को कानून की बारीकी समझने में सहूलियत हुई।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 08:10 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 08:10 AM (IST)
ग्रामीण इलाकों में जाकर कृषि कानूनों के बारे में लोगों को अवगत कराएंगे।

नई दिल्ली, भगवान झा। Agricultural bill: नए कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली देहात के किसानों को जागरूक करने का अभियान पहले भी कई बार शुरू किया गया। इस दौरान किसानों को कानूनों के फायदे के बारे में बताया गया। इसका सकारात्मक असर भी हुआ और लोगों को कानून की बारीकी समझने में सहूलियत हुई। यह अभियान भाजपा नजफगढ़ जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारी फिर से शुरू करने जा रहे हैं। इसको लेकर ककरौला के महिला पार्क में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के पदाधिकारियों ने शिरकत की।

loksabha election banner

ग्रामीण इलाकों में जाकर कृषि कानूनों के बारे में लोगों को अवगत कराएंगे

बैठक के दौरान किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश गहलोत ने कहा कि हम फिर से ग्रामीण इलाकों में जाकर कृषि कानूनों के बारे में लोगों को अवगत कराएंगे। इन कानूनों से किसानों को फायदा ही फायदा है। कई किसान इसका लाभ भी उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी किसानों को जागरूक किया है और इसका असर है कि दिल्ली देहात के अधिकांश किसान कानून के समर्थन में खड़े हैं।

केंद्र सरकार हर वर्ग के हित में योजनाएं बना रही

इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार हर वर्ग के हित में योजनाएं बना रही हैं और इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। किसान को नए कृषि कानून से फायदा होगा और उनकी आय दोगुनी हो जाएगी। उनका कहना है कि बार्डर पर जो किसान आंदोलन कर रहे हैं उन्हें गुमराह किया जा रहा है।

किसी के बहकावे में नहीं आएं

किसानों से अपील है कि वे किसी के बहकावे में नहीं आएं और कृषि कानून की बारीकी से अवगत हाें। बैठक के दौरान अशोक गोदारा, जयबिंदर डागर, भगत सिंह, नरेंद्र कुमार, प्रवेश कुमार वर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

Lalu Yadav Health Update: लालू यादव की तबियत खराब, झारखंड से एयर एंबुलेंस के जरिए एम्‍स किया गया शिफ्ट 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.