विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Kanjhawala Case: कंझावला केस के आरोपित आशुतोष को मिली बेल, दिल्ली की अदालत ने सुनाया फैसला

By Jagran NewsEdited By: Abhi Malviya
Published: Tue, 17 Jan 2023 02:57 PM (IST)Updated: Tue, 17 Jan 2023 03:09 PM (IST)

Delhi Kanjhawala Case कंझावला केस के आरोपित आशुतोष को दिल्ली की अदालत ने बेल दे दी है। नववर्ष की रात ...और पढ़ें

आरोपित आशुतोष की जमानत याचिका को लेकर कई दिनों से सुनवाई चल रही थी।
आरोपित आशुतोष की जमानत याचिका को लेकर कई दिनों से सुनवाई चल रही थी।

नई दिल्ली, पीटीआई। कंझावला केस के आरोपित आशुतोष भारद्वाज को दिल्ली की अदालत ने बेल दे दी है। नववर्ष की रात को अंजलि के साथ हुए दर्दनाक हादसे को लेकर पुलिस ने कई आरोपितों को हिरासत में लिया था। इन्हीं आरोपितों में से एक आशुतोष को दिल्ली की अदालत से बेल मिल गई है। आरोपित आशुतोष की जमानत याचिका को लेकर दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में कई दिनों से सुनवाई चल रही थी। 

नववर्ष की वो दर्दनाक रात

अंजलि के परिवार के लिए नववर्ष की रात काफी दुखभरी थी। अंजलि अपनी दोस्त निधि के साथ पार्टी से लौट रही थी। इसी दौरान अंजलि को कार सवार युवकों ने टक्कर मारी। टक्कर के बाद कार के नीचे अंजलि को कई किलोमीटर तक घसीटा गया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरा देश स्तब्ध हो गया था। परिवार में अंजलि इकलौती कमाने वाली थी। मामले को लेकर अंजलि की मां ने पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लगाए। 

यह भी पढ़ें- Kanjhawala Case: 'पता था अंजलि कार के नीचे फंसी है', आरोपियों ने कबूला; बताया क्या थी U-टर्न लेने की मंशा

यह भी पढ़ें- Delhi Kanjhawala Case: रोहिणी कोर्ट ने आरोपी आशुतोष की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा, पुलिस ने किया विरोध