विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुश्किल में यूपी की पूर्व CM मायावती के भाई, IT ने किया सर्वे ऑपरेशन

By JP YadavEdited By:
Published: Sat, 08 Apr 2017 09:11 AM (IST)Updated: Sat, 08 Apr 2017 02:38 PM (IST)

IT ने कुछ बिल्डरों और आनंद कुमार और उनके सहयोगियों से नजदीकी कारोबारी रिश्ता रखने वाली कुछ कारोबारी प्रतिष्ठानों के सर्वे किए और रिकार्डों की पड़ताल की।

मुश्किल में यूपी की पूर्व CM मायावती के भाई, IT ने किया सर्वे ऑपरेशन
मुश्किल में यूपी की पूर्व CM मायावती के भाई, IT ने किया सर्वे ऑपरेशन

नई दिल्ली (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा प्रमुख मायावती के भाई आनंद कुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर आयकर विभाग (IT) ने  आनंद कुमार से जुड़ी फर्मों और कारोबारों के दर्जन भर परिसरों में जांच पड़ताल की।

IT से जुड़े अफसरों की मानें तो सर्वे की यह कार्रवाई दिल्ली-एनसीआर में की जा रही है। आयकर विभाग ने कुछ बिल्डरों और आनंद कुमार और उनके सहयोगियों से नजदीकी कारोबारी रिश्ता रखने वाली कुछ कारोबारी प्रतिष्ठानों के सर्वे किए और रिकार्डों की पड़ताल की।

यह भी पढ़ेंः यूपी की पूर्व सीएम मायावती के भाई आनंद पर कसा IT का शिकंजा

सूत्रों के मुताबिक, मायावती के भाई आनंद कुमार औऱ उनके सहयोगियों की कंपनियों के साथ करीबी कारोबारी रिश्ते रखने वाली कुछ कारोबारी इकाइयों और बिल्डरों के खिलाफ भी सर्वे और सत्यापन की कार्रवाई चल रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: मायावती ने कहा, सपा के शासन में प्रदेश में गुंडागर्दी बढ़ी

कार्रवाई के पीछे यह तर्क दिया जा रहा है कि इन इकाइयों ने शेयर पूंजी, शेयर प्रीमियम के रूप में अच्छा खासा निवेश किया है। इस तरह के सौदों की वास्तविकता की जांच की जा रही है।

क्या होता है आयकर विभाग का सर्वे ऑपरेशन

आयकर कानूनों के मुताबिक, सर्वे के दौरान आयकर अधिकारी कारोबारियों या कंपनियों के मालिकों के प्रतिष्ठानों का दौरा करते हैं। इसके तहत कारोबारी प्रतिष्ठान के मालिकों की रिहायशी इमारतों पर छापे नहीं मारे जाते। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।