विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्ली में सर्दी रिटर्न! अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम, IMD का आया अपडेट

Published: Wed, 06 Mar 2024 06:00 AM (IST)

मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 23.4 जबकि न्यूनतम तापमान ...और पढ़ें

दिल्ली में अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ और सर्द हवाओं के असर से दिल्ली में अभी अगले चार दिनों तक और ठंड बनी रहेगी। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान नौ से 11 डिग्री के आसपास रहेगा। 10 मार्च के बाद से दिल्ली के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

मंगलवार की ठंड ने बनाया रिकॉर्ड

इस दौरान भी सुबह-शाम ठंड बनी रहेगी, जबकि दोपहर को धूप से राहत मिलेगी। इस बीच मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 23.4 जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान जहां 2015 में पांच मार्च को रहे 23.0 डिग्री के बाद नौ साल में सबसे कम है।

बुधवार को कैसा रहेगा मौसम

न्यूनतम तापमान 2012 से अभी तक 13 साल में इस तिथि पर कभी भी 10 डिग्री से नीचे नहीं गया। हवा की रफ्तार भी आठ से 20 किमी प्रतिघंटा रही। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में धूप भी खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 26 एवं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहेगा। आगामी 10 मार्च को अधिकतम तापमान 29 डिग्री जबकि 11 मार्च को 30 डिग्री रहने के आसार हैं।

उधर मंगलवार को भी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में हवा मध्यम श्रेणी में रही। समग्र दिल्ली का एक्यूआई 127 दर्ज किया गया। केवल एनएसआइटी द्वारका में प्रदूषण मध्यम श्रेणी में रहा, जहां एक्यूआइ 201 दर्ज किया गया। वहीं, आधा दर्जन इलाकों में प्रदूषण संतोषजनक श्रेणी में था। दिल्ली में अगले तीन दिन हवा ''मध्यम'' श्रेणी में ही बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- 

घर नाम नहीं कराया तो पति ने दिव्यांग पत्नी को जिंदा जलाया, बेटी ने पुलिस के सामने खोला राज; कहा- पापा ने मम्मी को मार डाला

बच्चों में 20 वर्षों में तीन गुना बढ़ी दृष्टि कमजोर होने की बीमारी, रोज 2 घंटे बाहर खेलें तो नहीं पड़ेगी नए चश्मे की जरूरत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।