Move to Jagran APP

Delhi Weekly Weather: दिल्ली में अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल? IMD ने दिया ताजा अपडेट

दिल्ली में पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से तीन डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। साथ ही सप्ताह के अंत में बारिश होने के आसार हैं।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Abhishek Tiwari Published: Sun, 07 Apr 2024 11:01 AM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2024 11:01 AM (IST)
Delhi Weekly Weather: दिल्ली में अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल?

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को आसमान साफ बना हुआ है। सुबह में उत्तर पश्चिम की तरफ से 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से शीतल हवा चलने से पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इस वजह से सुबह में हल्की गुलाबी ठंड महसूस की गई।

दिल्ली में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी आसमान साफ रहेगा। इसके बाद मौसम थोड़ा करवट बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

इस वजह से आकाश में आंशिक बादल छा सकते हैं और सप्ताह के अंत में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस कम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। एक दिन पहले शनिवार को न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस था। इसके मुकाबले न्यूनतम तापमान करीब चार डिग्री सेल्सियस कम रहा।

इस वजह से सुबह मौसम में हल्की ठंडक रही। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली में एयर इंडेक्स 200 से नीचे बना हुआ है। सुबह नौ बजे दिल्ली में एयर इंडेक्स 175 रहा। इस वजह से हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार है। 

नोएडा में लू के थपेड़े चलने की आशंका

मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली से सटे नोएडा में रविवार को सुबह से लोग तेज धूप के चलते लोग गर्मी से परेशान हैं। दिन के साथ ही रात का पारा भी चढ़ने लगा है। माह के तीसरे सप्ताह से गर्म लू के थपेड़े चलने की आशंका भी जताई जा रही है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.