विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Update: घना कोहरा... ठिठुरन भरी सर्दी, आसमान में छाए रहेंगे बादल; दिल्ली में IMD का येलो अलर्ट

Published: Fri, 26 Jan 2024 06:30 AM (IST)

Delhi Weather Update बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान सामान्य से ...और पढ़ें

गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच इस साल गणतंत्र दिवस भी ठिठुरन भरी ठंड और कोहरे के बीच ही मनेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार सुबह मध्यम से घना कोहरा होगा। दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कहीं- कहीं पर कोल्ड डे वाले हालात भी बने रहेंगे। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

ठिठुरन भरा रहा दिन 

वहीं बृहस्पतिवार को भी दिन भर ठिठुरन बरकरार रही। बीच बीच में हल्की धूप खिली, लेकिन उससे कोई राहत नहीं मिली। एक दिन पूर्व की तुलना में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। कुछ इलाकों में कोल्ड डे वाली स्थिति बनी रही।

मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एक दिन पहले बुधवार को यह 8.3 डिग्री रहा था। हवा में नमी का स्तर 97 से 54 प्रतिशत रहा। बृहस्पतिवार को मुंगेशपुर दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा जहां अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री दर्ज किया गया।

IGI एयरपोर्ट पर 25 मीटर दृश्यता

वहीं लोधी रोड पर सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। जाफरपुर, मुंगेशपुर, नरेला, पूसा और मयूर विहार कोल्ड डे वाले इलाके रहे। जहां तक कोहरे का सवाल है कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर केवल 25 मीटर रह गया। खराब दृश्यता के कारण उड़ानों पर भी रहा। सबसे ज्यादा असर घरेलू उड़ानों पर पड़ा।

घरेलू उड़ानों में नई दिल्ली से विभिन्न स्थानों को जाने वाली 113 उड़ानें विलंबित हुई। इसी तरह विभिन्न स्थानों से आने वाली 45 उड़ानें तय समय से विलंब से नई दिल्ली पहुंची। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बात करें तो प्रस्थान से जुड़ी 29 व आगमन की 22 उड़ानें विलंबित रही। दूसरी तरफ राजधानी, वंदे भारत, शताब्दी, हमसफर व दुरंतो सहित लंबी दूरी की 100 से अधिक ट्रेनें विलंब से दिल्ली पहुंची। इस कारण 30 ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा।

यह भी पढे़ं- दिल्ली की सीमा पर नो एंट्री! हाईराइज इमारतों पर कमांडो तैनात, कर्तव्य पथ से लालकिले तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • रिज 16.9

  • जाफरपुर 14.9
  • मुंगेशपुर 14.1
  • नरेला 16.4
  • मयूर विहार 16.4

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।