विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather: दिल्ली में 2 दिन बदला रहेगा मौसम, राहत भरी बारिश की उम्मीद; IMD ने दिया बड़ा अपडेट

Published: Fri, 29 Mar 2024 06:00 AM (IST)

मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली में अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने की भी ...और पढ़ें

दिल्ली में 2 दिन बदला रहेगा मौसम
दिल्ली में 2 दिन बदला रहेगा मौसम

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच राजधानी में अगले दो दिन बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इसके चलते अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आएगी। इस बीच, बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया।

न्यूनतम तापमान में वृद्धि

दिल्ली के लगभग सभी क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखी जा रही है। दिन भर तेज धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 75 से 37 प्रतिशत तक रहा।

पीतमपुरा इलाका सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की रात सबसे ज्यादा गर्म रही। यहां का न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री रहा।

दिल्लीवासियों के राहत वाली बारिश

दिल्ली वासियों के लिए राहत भरी बात यह है कि अगले दो दिनों के बीच राजधानी और आसपास के इलाके में एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके चलते बादल, बूंदाबांदी, गर्जन वाले बादल बनने जैसी मौसमी घटनाओं की संभावना बनी रहेगी।

उधर मौसमी बदलाव की इन गतिविधियों की वजह से दिल्ली की हवा लगातार साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बृहस्पतिवार को दिल्ली का ण्क्यूआइ 160 रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिनों के बीच भी हवा का यह साफ-सुथरा स्तर बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- 

Delhi AIIMS के डॉक्टरों को मिली बड़ी सफलता, तीन सर्जरी कर युवती के पेट से निकाला 12 किलो का ट्यूमर

जब कोर्ट में सीएम केजरीवाल खुद बन बैठे वकील, पढ़ें गिरफ्तारी को लेकर क्या-क्या दी दलीलें