विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Weather Today: धुंध भरी सुबह... घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली, आज के लिए ऑरेंज तो कल के लिए येलो अलर्ट जारी; कई उड़ानें भी रद्द

Published: Wed, 27 Dec 2023 06:30 AM (IST)Updated: Wed, 27 Dec 2023 07:52 AM (IST)

Delhi Weather Today राजधानी दिल्ली (Delhi) में बुधवार से शुक्रवार तक तीन दिन सुबह में अति घना कोहरा रहने की ...और पढ़ें

Delhi Weather Update: घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Delhi Weather Update: घने कोहरे की चादर में लिपटी दिल्ली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. लगातार दूसरे दिन घने कोहरे में लिपटी रही दिल्ली
  2. आइजीआइ एयरपोर्ट के पास सुबह में तीन घंटे महज 50 मीटर रही दृश्यता
  3. आज सुबह भी कोहरे से लिपटी रही दिल्ली

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली (Delhi Weather Today)। उत्तर भारत के कई हिस्सों सहित दिल्ली लगातार दूसरे दिन घने कोहरे में लिपटी रही। इस वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। इस वजह से सुबह के वक्त आवागमन प्रभावित हुआ।

बुधवार की सुबह दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा। बीते दिन घने कोहरे के कारण सुबह सात बजे से लेकर दस बजे तक आइजीआइ एयरपोर्ट के पास दृश्यता महज 50 मीटर रही। इससे उड़ाने प्रभावित हुईं।

आरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने ट्वीट कर दिल्ली में बुधवार से शुक्रवार तक तीन दिन सुबह में अति घना कोहरा रहने की चेतावनी जारी की है। इसलिए मौसम विभाग ने बुधवार के लिए आरेंज अलर्ट और बृहस्पतिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी क्रम में दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण भी लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह तक दिल्ली का एक्यूआई 450 दर्ज किया गया है। 

दिल्ली में 23.8 डिग्री रहा सेल्सियस

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। इसके एक दिन पहले भी अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस था। ऐसे में तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ।

दृश्यता पर पड़ रहा अच्छा-खासा फर्क

मौसम विभाग के अनुसार पालम एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण सोमवार की रात 11:30 बजे दृश्यता घटकर एक हजार मीटर से कम हो गई थी और मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे तक ऐसी स्थिति बनी रही। लिहाजा, दिल्ली में करीब 13 घंटे कोहरे का असर रहा।

इस दौरान सुबह सात बजे से लेकर सुबह दस बजे तक पालम एयरपोर्ट दृश्यता महज 50 मीटर रही। वहीं रनवे पर रनवे विजुअल रेंज 75 मीटर रही। सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक न्यूनतम दृश्यता 200 मीटर रही।

सुबह दस बजे के बाद कोहरे की स्थिति में कुछ सुधार होना शुरू हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आकाश में बादल हो सकते हैं। तब कोहरे से राहत मिलेगी। इसलिए 30 व 31 दिसंबर को हल्का कोहरा रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Delhi Accident Death: दिल्ली में डिलीवरी ब्वॉय की दर्दनाक मौत, मोटरसाइकिल सवाल को ट्रक ने कुचला

यह भी पढ़ें- इजरायली एंबेसी के पास धमाके पर आया दिल्ली पुलिस का बयान, मौके पर मिली चिट्ठी पर क्या लिखा? सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट