Move to Jagran APP

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में राहत का दौर अब खत्म, 41 डिग्री वाला टॉर्चर झेलने को रहें तैयार

दिल्ली एनसीआर में गर्मी और तापमान से राहत कौ दौर अब खत्म होगा। अब गर्मी और तापमान दोनों में वृद्धि होगी। दिल्ली में आज रविवार सुबह का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले इस सप्ताह में दिल्ली एनसीआर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अनुमान जारी किया है।

By sanjeev Gupta Edited By: Abhishek Tiwari Published: Sun, 21 Apr 2024 10:09 AM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2024 10:10 AM (IST)
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में राहत का दौर अब खत्म

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Delhi Today Weather News : तेजी से बढ़ रही गर्मी के बीच सुबह का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

24 डिग्री पहुंचा दिल्ली में सुबह का पारा

मौसम विभाग ने दिन में आंशिक बादल छाए रहने, धूप भी खिलने और तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। रविवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री दर्ज हुआ। एक दिन पहले यह 23.2 डिग्री रहा था। अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन में बादलों की आवाजाही व 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि धूप भी खिली रहेगी।

ये भी पढ़ें-

मौसम विभाग की मानें तो अब राहत का दौर खत्म हो चुका है। गर्मी और तापमान दोनों में ही तेजी से वृद्धि होगी। आने वाले सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 41 डिग्री पार हो जाएगा।

दूसरी तरफ दिल्ली की हवा फिर से साफ हो गई है। सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 150 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.