Move to Jagran APP

Delhi Weather: आज के लिए IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट', जानें वोटिंग के दौरान कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आसमान साफ रहेगा तो चिलचिलाती धूप भी हाल बेहाल करेगी। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा के साथ लू भी चलेगी। सुबह का तापमान 31 डिग्री जबकि दिन का 44 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। 44 डिग्री तापमान में हीट इंडेक्स 51 से 53 तक रहेगा यानी उमस के बीच गर्मी भी उतनी ही महसूस होगी।

By sanjeev Gupta Edited By: Sonu Suman Published: Sat, 25 May 2024 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 25 May 2024 07:22 AM (IST)
आज के लिए IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकतंत्र के महापर्व पर शनिवार को मतदान के दौरान भीषण गर्मी परेशान कर सकती है। आसमान साफ रहेगा तो चिलचिलाती धूप भी हाल बेहाल करेगी। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा के साथ लू भी चलेगी। सुबह का तापमान 31 डिग्री जबकि दिन का 44 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। 44 डिग्री तापमान में हीट इंडेक्स 51 से 53 तक रहेगा यानी उमस के बीच गर्मी भी उतनी ही महसूस होगी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है।

इस बीच शुक्रवार को भी तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने राजधानी वासियों की हालत खराब रखी। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 63 से 37 प्रतिशत रहा।

मुंगेशपुर दिल्ली के सर्वाधिक गर्म क्षेत्र रहे

शुक्रवार को दिल्ली का हीट इंडेक्स 50.8 रहा यानी गर्मी भी कमोबेश 50 डिग्री से अधिक वाली ही महसूस हुई। नजफगढ़ और मुंगेशपुर दिल्ली के सर्वाधिक गर्म क्षेत्र रहे। दोनों ही जगहों का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

दूसरी तरफ तेज हवाओं के असर से दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी साफ चल रही है। सीपीसीबी के अनुसार शुक्रवार को राजधानी का एक्यूआइ 156 दर्ज किया गया। इसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है। हाल फिलहाल इसमें अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें- दिल्लीवासियों के लिए जरूरी खबर, वोटिंग से पहले Delhi-NCR के मतदाताओं से चुनाव आयोग ने की ये खास अपील


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.