विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Metro में यात्रियों का सफर आसान करने की तैयारी, आज से एक महीने तक चलेगा सर्वे; जानें- कैसे ले सकते हैं हिस्सा

By Jp YadavEdited By:
Published: Sun, 11 Apr 2021 02:18 PM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 08:23 AM (IST)

Delhi Metro Survey News 30 लाख से अधिक लोगों की लाइफलाइन दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान सफर कैसे और ...और पढ़ें

सर्वे का मकसद यात्रियों से मिले सुझावों से मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी और सुधार किया जा सके।
सर्वे का मकसद यात्रियों से मिले सुझावों से मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी और सुधार किया जा सके।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली मेट्रो रेल निगम की सभी 9 लाइनों पर यात्रियों का सफर आसान करने तैयारी शुरू हो गई है। दरअसल, 30 लाख से अधिक लोगों की लाइफलाइन दिल्ली मेट्रो में यात्रा के दौरान सफर कैसे और आसान हो सकता है? इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन सर्वे शुरू हो गया है, यह अगले महीने 9 मई तक चलेगा। आप भी इस सर्वे में हिस्सा लेकर अपना बहुमूल्य सुझाव और सलाह दिल्ली मेट्रो रेल निगम को दे सकते हैं। इसके आधार पर दिल्ली मेट्रो अपनी सेवाओं में परिवर्तन कर सकता है।

यहां पर बता दें कि दिल्ली मेट्रो कितनी बेहतर सेवा देती है, इसमें क्या कमियां हैं या इसे सुधारने के लिए क्या प्रयास किए जा सकते हैं, इसको लेकर आप भी अपनी राय दे सकते हैं। सोमवार से यह सर्वे शुरू हो गया है, जो नौ मई तक चलेगा। मेट्रो की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर कोई भी व्यक्ति इस सर्वे में भाग लेकर राय दे सकता है। तीन से पांच मिनट के ऑनलाइन सर्वेक्षण में लोगों से 14 बिंदुओं पर राय मांगी गई है। पहले इस वार्षिक सर्वे में 13 बिंदुओं पर राय मांगी जाती थी, पहली बार कोरोना महामारी के दौरान के अनुभवों को लेकर भी राय मांगी गई है।

8वां उपभोक्ता संतुष्टि सर्वे है यह

दरअसल, मेट्रो में सफर करने वाले लोगों की यात्रा के तौर-तरीकों, उनकी जरूरतों और उनमें सुधार या फिर परिवर्तन के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने एक ऑनलाइन सर्वे शुरू किया है। दरअसल, ट्रांसपोर्ट स्ट्रेटेजी सेंटर (Transport Strategy Center), इंपीरियल कॉलेज, लंदन 12 अप्रैल यानी सोमवार से 9 मई 2021  के बीच 8वां उपभोक्ता संतुष्टि सर्वे शुरू हो गया है। यह सर्वे पूरी तरह ऑनलाइन है।

दिल्ली मेट्रो ट्वीटर हैंडल से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह सर्वे वर्ल्ड मेट्रो सिस्टम का होगा। यह सर्वे आगामी 12 अप्रैल से शुरू होगा और आगामी 9 मई तक चलेगा। इस दौरान दिल्ली मेत्रों के यात्रियों का फीडबैक लिया जाएगा। आप भी इस ऑनलाइन सर्वे में हिस्सा ले सकते हैं। यहां पर बताना जरूरी है कि मेट्रो रेल संस्थानों के मानक संगठन Transport Strategy Center विश्व भर की चुनिंदा मेट्रो में एक साथ सर्वे कर रहा है।  इस सर्वे का मकसद यात्रियों से मिले सुझावों से मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी और सुधार किया जा सके। 

दिल्ली मेट्रो रेल निगम  मेट्रो प्रवक्ता अनुज दयाल का कहना है कि सर्वे में यात्रियों और लोगों से राय-सुझाव मांगा गया है। इस सर्वे में संतुष्टि, ग्राहक सेवा, संरक्षा/सुरक्षा, उपयोग में आसानी, उपलब्धता, पहुंच, भरोसा, सूचना उपलब्धता, सेवा गुणवत्ता, यात्रा पूर्व और यात्रा के दौरान सूचना उपलब्धता, सुविधा, भीड़भाड़, सुरक्षा और कोविड महामारी के दौरान अनुभव को भी शामिल किया जाएगा।


ये भी पढ़ेंः DTC बसों में कोरोना के कारण यात्रियों की संख्या कम की गई, अब सिर्फ इतनी सीटों पर बैठ सकते हैं लोग

ऐसे ले सकते हैं सर्वे में हिस्सा

इस सर्वे को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने ट्वीट कर जारी लोगों से साझा की है। ट्वीट के मुताबिक, अगर आप भी दिल्ली मेट्रो यात्री इस सर्वे का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो लोगों को दिल्ली मेट्रो की www.delhimetrorail.com वेबसाइट पर सर्वे को लिंक करना होगा। इसके बाद इसे ऑनलाइन पूरा भरना होगा। यह सर्वेक्षण  हिंदी व अंग्रेज़ी में दोनों में उपलब्ध है।  

जानिये- क्या है सर्वे

TSC यह सर्वे विश्व भर की चुनिंदा मेट्रो में करता है। इसके मकसद दुनिया भर के मेट्रो यात्रियों की राय जुटाना है, ताकि इससे दुनिया भर के मेट्रो सिस्टम आने वाले समय में यात्रियों के सुझाव का आदान प्रदान कर अपनी सेवा की गुणवत्ता में और सुधार किया जा सके।

ये भी पढ़ेंः Farmer protest: क्या विवादित बयान देकर हमेश चर्चा में बने रहना चाहते हैं राकेश टिकैत?