Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Delhi Election: 'गंगा में डुबकी मैंने लगाई, ठंड खरगे को लग रही', दिल्ली में कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह

    Updated: Wed, 29 Jan 2025 02:11 AM (IST)

    गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के कस्तूरबा नगर व बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। कालकाजी में चुनावी सभा को संबोधित करते उन्होंने कहा कि पांच जनवरी को दिल्लीवालों के लिए अरविंद केजरीवाल के आपदा से मुक्त होने का मौका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिर्फ भाजपा ही दिल्ली का विकास कर सकती है।

    Hero Image
    अमित शाह बोले- भाजपा की सरकार आने पर दिल्ली बनेगी विश्व की नंबर एक राजधानी

    राज्य ब्यूरो, जागरण, नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि गंगा में डुबकी मैंने लगाई और ठंड कांग्रेस अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खरगे को लग रही है। खरगे कहते हैं कि डुबकी लगाने से गरीबों का भला नहीं होता है। वह 80 वर्ष के हो गए हैं और कभी डुबकी नहीं लगाई तो बताएं उन्होंने गरीबों का क्या भला किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा के सभी नेता व कार्यकर्ता देश की परंपरा में विश्वास करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर साधा निशाना

    आगे बोले कि यही कारण है कि करतारपुर साहिब कारिडोर भी बनता है और भव्य कुंभ का मेला भी लगता है। मोदी सरकार ने 2019 में डुबकी लगाई और 60 करोड़ गरीबों के घर में गैस, शौचालय, बिजली, पांच किलो अनाज, पांच लाख का उपचार और अन्य सुविधाएं पहुंचाईं। सोनिया गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हमेशा सनातन का अपमान करती है। खरगे को महाकुंभ में डुबकी लगाने जाने वाले 48 करोड़ लोगों की श्रद्धा का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।

    दिल्ली के कस्तूरबा नगर व बदरपुर में किया रोड शो

    गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के कस्तूरबा नगर व बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। कालकाजी में चुनावी सभा को संबोधित करते उन्होंने कहा कि पांच जनवरी को दिल्लीवालों के लिए अरविंद केजरीवाल के आपदा से मुक्त होने का मौका है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिर्फ भाजपा ही दिल्ली का विकास कर सकती है। सरकार बनने पर पांच वर्षों में दिल्ली विश्व की नंबर एक राजधानी बनेगी।

    वादाखिलाफी में केजरीवाल का विश्व में कोई जोड़ नहीं- शाह

    उन्होंने कहा कि वादाखिलाफी व झूठ बोलने में केजरीवाल का विश्व में कोई जोड़ नहीं है। अन्ना आंदोलन के समय राजनीतिक पार्टी नहीं बनाने का वादा कर पार्टी बना ली। कांग्रेस से समर्थन नहीं लेने की घोषणा की, लेकिन सीटें कम आने पर मिलकर सरकार बना ली। गाड़ी, बंगला नहीं लेने की शपथ ली थी। गाड़ी भी ले ली और एक बंगले से पेट नहीं भरा तो चार बंगले तोड़कर शीशमहल बना लिया। केजरीवाल ने शराब घोटाला किया, जेल गए। जल बोर्ड, गरीबों के राशन का घोटाला, डीटीसी बस, क्लास रूम घोटाला, बस में पैनिक बटन घोटाला, शीशमहल घोटाला सहित कई घोटाले किए।

    घुसपैठियों को बसाकर आप ने डाला लोगों के अधिकार पर डाका : योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को बसाकर आम आदमी पार्टी और इसके राष्ट्रीय संयोजक अर¨वद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के अधिकार पर डाका डाला है। केजरीवाल को नोएडा, गाजियाबाद सहित उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में हो रहे विकास से सीख लेनी चाहिए। योगी आदित्य नाथ ने मंगलवार को दिल्ली में मंगोलपुरी, विकास पुरी और राजेंद्र नगर में चुनावी सभाओं को संबोधित किया।

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के कारण प्रयागराज में भव्य महाकुंभ का आयोजन हुआ। अयोध्या में पांच सौ वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ और श्री राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका। सबसे अधिक हाइवे व रेल नेटवर्क का निर्माण, सबसे अधिक शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है। देश में आप पहली पार्टी और सरकार है, जिस पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हुआ है। यमुना पौराणिक नदी के रूप में आस्था की प्रतीक थी, आज उससे सीवर की बदबू आती है।

    आप सरकार के इस पाप से वृंदावन के लोगों को भी परेशानी

    आप सरकार के इस पाप से कृष्ण की नगरी मथुरा व वृंदावन के लोगों को भी परेशानी है। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड के नाम पर भूमि माफिया को बढ़ावा दिया गया। दिल्ली के विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार भूमि देने को तैयार है, लेकिन वक्फ बोर्ड का पट्टा लगाकर भूमि कब्जा करने वालों को एक इंच जमीन नहीं दी जाएगी। जहां रुमाल रखो, वहीं वक्फ की संपत्ति हो गई, यह सिलसिला बंद होगा।

    यह भी पढ़ें- 'दिल्ली में हुआ देश का सबसे बड़ा शराब घोटाला', शीशमहल को लेकर क्या बोले राहुल गांधी? AAP-BJP पर जमकर गरजे