विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति ने पत्‍नी को जबरन देह व्यापार में झोंका, सगे मामा और भांजे से भी की डील

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 03 Mar 2017 03:50 PM (IST)Updated: Sun, 12 Mar 2017 05:45 PM (IST)

पति जान से मारने की धमकी देकर देह व्यापार करने के लिए मजबूर करता रहा। किसी तरह पीड़िता ने हिम्मत कर पुलिस को आपबीती बताई।

पति ने पत्‍नी को जबरन देह व्यापार में झोंका, सगे मामा और भांजे से भी की डील
पति ने पत्‍नी को जबरन देह व्यापार में झोंका, सगे मामा और भांजे से भी की डील

नई दिल्ली [जेएनएन]। न्यू अशोक नगर इलाके में एक महिला ने अपने पति पर उससे जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 35 वर्षीय महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पीड़िता अपने पति और बेटे के साथ न्यू अशोक नगर इलाके में रहती है। करीब चार साल पहले दोनों की शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया। अपने सगे मामा और भांजे तक से रुपये लेकर उससे जिस्मफरोशी कराई।

जब एक बेटा हो गया, तो उसे जान से मारने की धमकी देकर देह व्यापार करने के लिए मजबूर करता रहा। किसी तरह पीड़िता ने हिम्मत कर पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस महिला के पति की तलाश में जुटी है। 

यह भी पढ़ें: स्कूल जाते वक्त छात्रा को किया अगवा, गुरूग्राम ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: दिल्ली: खाकी का खौफ खत्म, पुलिस की जिप्सी पर ही कर दिया हाथ साफ