Move to Jagran APP

Chhath Puja 2020: छठ महापर्व पर प्रतिबंध को तत्काल वापस ले दिल्ली सरकारः भाजपा

आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को केजरीवाल सरकार से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सार्वजनिक स्थानों और नदी-तटों पर छठ पूजा करने पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाना चाहिए।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 04:27 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 06:25 PM (IST)
Chhath Puja 2020: छठ महापर्व पर प्रतिबंध को तत्काल वापस ले दिल्ली सरकारः भाजपा
भाजपा नेता आदेश गुप्ता की फाइल फोटो

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। छठ पर्व पर सार्वजनिक पूजा करने की अनुमति नहीं दिए जाने का भाजपा ने विरोध किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दीवाली में ग्रीन पटाखों पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब दिल्ली सरकार ने यमुना नदी के किनारे छठ महापर्व मनाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। यह निंदनीय है। इस फैसले से साफ जाहिर है कि दिल्ली सरकार अपनी नाकामी छिपाने में लगी हुई है।

loksabha election banner

प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष दिल्ली सरकार छठ महापर्व के लिए पूरी व्यवस्था करती थी। पूर्वांचल के लोग हर्षोल्लास के साथ छठ पर्व मनाते थे, लेकिन इस साल सरकार त्योहार को उदासीन बनाने की ठान ली है। पूर्वांचल का बहुत बड़ा वर्ग दिल्ली में रहता है। अधिकतर लोग छोटे-छोटे घरों में रहते हैं। घर में छठ महापर्व मनाने में उन्हें परेशानी होगी। सरकार के फैसले से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने कहा कि यमुना तट और अन्य छठ घाटों पर संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी व्यवस्था करने की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की थी जिससे कि लोग सूर्य की उपासना कर सकें। उन्होंने कहा कि दिल्ली बाजार, मॉल व रेस्तरां खोलने और दिल्ली परिवहन निगम की बसें चलाने की अनुमति दे दी गई है लेकिन दीपावली पर ग्रीन पटाखे चलाने और छठ पूजा करने पर रोक लगा दी गई। छठ घाट पर जाने वालो से जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूजन पर लगाई गई पाबंदी को हटाने छठ घाटों पर जरूरी व्यवस्था करने की मांग की है।

प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल के मतदाताओं को लुभाने के लिए 1108 छठ घाटों को पंजीकृत किया था। अब छठ पूजापर पाबंदी लगा दी। धर्म विशेष के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। छठ घाटों पर पूजा की अनुमति दिलाने के लिए पार्टी उपराज्यपाल से भी संपर्क में है। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार, प्रदेश भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष कौशल मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता आदित्य झा व यासिर जिलानी एवं छठ समितियों के प्रमुख उपस्थित थे।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.