विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली आने को तैयार है सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई अमेरिकी महिला

By Amit MishraEdited By:
Published: Mon, 05 Dec 2016 09:37 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2016 07:21 AM (IST)

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़ित अमेरिकी महिला आरोपियों की पहचान करने भारत आने को तैयार हो गई है। टूरिस्ट गाइड को अमेरिकी कंपनी के जरिए ही बुक किया गया था।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित 5 स्टार होटल में टूरिस्ट गाइड समेत पांच आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़ित अमेरिकी महिला आरोपियों की पहचान करने भारत आने को तैयार हो गई है।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार महिला के संपर्क में हैं लेकिन महिला के भारत आने पर पुलिस अधिकारी संशय में हैं। ऐसा इसलिए है कि क्योंकि उन्हें जानकारी मिली है कि इस मसले में अमेरिका की कुछ लॉ फर्म व उसके जरिए भारत की लॉ फर्म भी शामिल हो गई हैं। हो सकता है केस दर्ज होने के बाद अमेरिका की कोर्ट में युवती के लिए मुआवजे के लिए आवेदन कर दिया जाए।

'पहले भी विदेशी महिलाओं के साथ दरिंदो ने किया था दुष्कर्म'

5 आरोपियों ने किया दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक पीड़िता सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपी टूरिस्ट गाइड व टूर एंड ट्रेवल एजेंट के साथ घूमती रही थी। उसके बाद अमेरिका वापस लौटी थी। 8 मार्च को दिल्ली में विभिन्न जगहों पर घूमने के बाद जैसे ही वह होटल के कमरे मे पहुंची उसी दौरान होटल कर्मचारी पानी की बोतल लेकर पहुंचा था। पानी पीते ही वह अचेत हो गई थी और तभी पांच आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

अमेरिकी कंपनी के जरिए बुक हुआ टूरिस्ट गाइड

टूरिस्ट गाइड को अमेरिकी कंपनी के जरिए ही बुक किया गया था। उक्त टूरिस्ट गाइड मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला है। युवती आरोपी को केवल उसके सर नेम 'सिंह' से ही उसे जानती है। फोन में हुई बातचीत में महिला ने चेहरा पहचानने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने टूरिस्ट गाइड की पहचान कर ली है। पुलिस ने उसे जल्द से जल्द पूछताछ के लिए भारत आने को कहा है।

दसवीं की छात्रा के साथ शिक्षक ने की अश्लील हरकत, शिकायत दर्ज

टूरिस्ट गाइड के से जुड़े हैं आरोपी

संयुक्त आयुक्त व दिल्ली पुलिस प्रवक्ता दीपेंद्र पाठक के मुताबिक टूरिस्ट गाइड नेपाल से आ रहा है। टूर एंड ट्रैवल के चालक की भी पहचान हो गई है। वह अभी दिल्ली से बाहर है। उसे भी जल्द जांच में शामिल होने को कहा गया है। होटल कर्मचारी की भी पहचान हो गई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि सभी आरोपी टूरिस्ट गाइड के से जुड़े हैं। महिला द्वारा टूरिस्ट गाइड की पहचान करने के बाद अन्य चार आरोपियों को भी दबोच लिया जाएगा।

ई-मेल भेजकर पूछा आरोपियों का हुलिया

दिल्ली पुलिस ने महिला को ईमेल भेजकर पूछा कि पांचो आरोपी दिखने में कैसे हैं। उनके चेहरे, आंख, लंबाई व उम्र कितनी है। लिखित में जवाब मिलने पर पुलिस ने सोमवार को उसी के आधार पर स्केच बनाया। स्केच बनाने के बाद पुलिस ने होटल जाकर मैनेजर को तस्वीरें दिखाईं, जिसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों की पहचान कर ली है। अब उनकी अंतिम पहचान करना व गिरफ्तारी बाकी है।

दिल्ली में अमेरिकी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पर्यटन उद्योग पर पड़ेगा असर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।