विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi : बंद पड़ी बीमा पालिसी को शुरू करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तार

By Sonu RanaEdited By: Pradeep Kumar Chauhan
Published: Tue, 29 Nov 2022 07:30 PM (IST)

Delhi News आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के प्रतीक कौशिक हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के बृजेश कुमार ...और पढ़ें

Delhi : पुलिस ने पालिसी का डेटा बेचने में शामिल महिला सहित तीन और लोगों को भी पकड़ा है।
Delhi : पुलिस ने पालिसी का डेटा बेचने में शामिल महिला सहित तीन और लोगों को भी पकड़ा है।

दिल्ली [सोनू राणा]। रोहिणी जिले की साइबर थाना पुलिस ने बंद पड़ी पालिसी को वापस शुरू करने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के भुड़ाना के आकाश कुमार व हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर 89 के पीयूष हाइट्स के निखिल कुमार के रूप में हुई है।आरोपितों के पास से 18 मोबाइल, 20 एटीएम कार्ड, 22 सिम कार्ड, लैपटाप आदि सामान बरामद किया गया है।पुलिस ने बंद पड़ी पालिसी का डेटा बेचने में शामिल महिला सहित तीन और लोगों को भी पकड़ा है।

कालर ने खुद को बताया बीमा कंपनी का एजेंट

आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के प्रतीक कौशिक, हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के बृजेश कुमार मिश्रा और नई सीमापुरी की नीना के रूप में हुई है।पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2015 में इलाके की एक महिला ने बीमा पालिसी ली थी।बाद में वह इसे जारी नहीं रख सकी थी।सितंबर में उनके पति को एक काल आया।कालर ने खुद को बीमा कंपनी के कर्मचारी के रूप में प्रदर्शित किया और बंद पड़ी एचडीएफसी पालिसी का पूरा विवरण दिया।

महिला समेत तीन और आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि दो किश्तों का भुगतान करने के बाद उनकी रुकी हुई पालिसी को जारी रखा जाएगा। ऐसे में शिकायतकर्ता ने आरोपित के बैंक खाते में 49080 रुपये भेज दिए।कुछ समय बाद उनसे और भी पैसों की मांग की गई।ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत की।आरोपितों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई।टीम को तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पता चला कि गिरोह फरीदाबाद व नोएडा से संचालित हो रहा है।इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।जांच के दौरान पुलिस ने महिला समेत तीन और आरोपितों को पकड़ा।तीनों आरोपित पैसे लेकर लोगों का डेटा प्रदान करते थे।

ये भी पढे़ं- AIIMS Ransomware Attack: दिल्ली एम्स का सर्वर सातवें दिन भी रहा ठप, हैकिंग की आतंकी एंगल से होगी जांच

ATM Fraud: एटीएम के पास कोई करे मदद की पेशकश तो हो जाएं होशियार, ठगों ने बुजुर्ग को ऐसे बनाया निशाना