विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल ने केजरीवाल को बताया भ्रष्ट, बोले- कॉलर पकड़कर ले जाऊंगा तिहाड़

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 14 May 2017 07:24 AM (IST)Updated: Mon, 15 May 2017 10:12 PM (IST)

सबूतों के साथ उतरे कपिल मिश्रा प्रेस वार्ता के अंतिम चरण में तैश में आ गए। उन्‍होंने कहा कि मेरे ...और पढ़ें

कपिल ने केजरीवाल को बताया भ्रष्ट, बोले- कॉलर पकड़कर ले जाऊंगा तिहाड़
कपिल ने केजरीवाल को बताया भ्रष्ट, बोले- कॉलर पकड़कर ले जाऊंगा तिहाड़

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्‍ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने रविवार को केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। सबूतों के साथ उतरे कपिल ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सबसे भ्रष्‍ट मुख्‍यमंत्री का खिताब दे डाला।

कपिल ने कहा कि केजरीवाल ने देश के साथ धोखा दिया है। चंदे के नाम पर देश का सबसे बड़ा घोटाला किया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि वह सोमवार को सारे दस्‍तावेज सीबीआइ को सुपुर्द करेंगे। इसी क्रम में अपनी प्रेस वार्ता के अंतिम चरण में उन्‍होंने कहा कि मैं सौगंध लेता हूं कि केजरीवाल का कॉलर पकड़ कर तिहाड़ जेल ले जाऊंगा।

कपिल बोले- अब तो ये स्पष्ट है, केजरीवाल भ्रष्ट है

अपने आवास पर बुलाई गई पत्रकार वार्ता में कपिल मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल ने पर्दे के पीछे कई काले कारनामे किए हैं। इसी के साथ AAP विधायक ने कहा कि वह सोमवार को 11 बजे जाकर अरविंद केजरीवाल के कारनामे का काला चिट्ठा सीबीआइ के सामने रखेंगे। उन्होंने इस दौरान जुमला बोला-अब तो ये स्पष्ट है, केजरीवाल भ्रष्ट है।

यह भी पढ़ेंः 'गुरु' केजरीवाल पर आरोप लगाने के दौरान कपिल यूं हुए बेहोश, देखें तस्वीरें 

पत्रकार वार्ता में कपिल ने अरविंद केजरीवाल का वीडियो दिखाया, जिसमें वह पारदर्शिता का बात कर रहे हैं। कपिल मिश्रा ने AAP पार्टी का 2013-14 का फंडिंग को लेकर आकड़ा सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि इसमें 25 करोड़ रुपये का फंड छिपाया गया, चुनाव आयोग को गलत जानकारी दी गई।

कपिल ने पत्रकार वार्ता में दावा किया केजरीवाल जी ने बहुत सारे गलत काम किए हैं। बहुत सारे घोटाले किए हैं । फर्जी कंपनी बनाई गईं। मोहल्ला कलीनिक में बहुत बड़ा घपला किया गया है। उन्होंने केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि पहले साल केजरीवाल ने चंदे के 25 करोड़ छिपाए। उसके बाद भी चुनाव आयोग से तथ्य लगातार छुपाए गए। कपिल मिश्रा ने खुलासा किया कि रात के 12 बजे आधा दर्ज़न कंपनियां एक साथ AAP को चंदा देती हैं। कुल 2 करोड़ रुपया पार्टी को चंदा दिया गया।

यह हवाला है

मिश्रा ने कहा कि लोग समझ सकते हैं ये एक बड़ा हवाला है। 'आप' के विधायक शिवचरण गोयल भी इस घपले में शामिल रहे हैं। उन्होंने शपथ पत्र में झूठ बोला है। जानकारी छिपाई गई हैं जिनसे 'आप' ने गलत तरीके से चंदा लिया।

कपिल मिश्रा ने कहा कि इस मामले में सुशील कुमार गुप्ता का भी नाम आया है। सुशील कुमार गुप्ता 'आप' विधायक शिव चरण गोयल से मिले हुए हैं। 'आप' विधायक नरेश यादव का नाम आया है। इनकी पत्नी के नाम से इन कंपनियों में पैसा लगाया गया है।

यह भी पढ़ेंः बड़े खुलासे के बाद बौखलाई AAP, कपिल मिश्रा को बता दिया 'शिखंडी'

बेहोश हो गए कपिल

उन्होंने अाक्रामक अंदाज में कहा कि केजरीवाल शर्म करो। शाम तक इस्तीफा दो, नहीं तो कॉलर पकड़कर कुर्सी से खींचकर तिहाड़ लेकर जाऊंगा। पत्रकार वार्ता खत्म होने पर कपिल मिश्रा बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

पत्रकार वार्ता के प्रमुख अंश

-कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी का बैंक खाता दिखाया।

-फर्जी कंपनियों ने 2 करोड़ रुपये चंदे के रूप में दिए।

-ये कंपनियां अरविंद केजरीवाल के करीबियों की थीं।

-हवाला के जरिये विदेश से आया चंदे के रूप में पैसा।

- तीन साल तक ब्लैक मनी को व्हाइट करके दिखाया।

-पत्रकार वार्ता में विधायक शिव चरण गोयल का नाम लिया। उन्हें भी इन कंपनियों से जुड़ा बताया।

-गोयल की कंपनी के निदेशक रहे दीपक अग्रवाल इन फर्जी कंपनियों के निदेशक हैं।

-कांग्रेस के उम्मीदवार सुशील कुमार गुप्ता ने गोयल को दिए थे 2 करोड़।

-यही पैसे फर्जी कंपनियों ने AAP को ट्रान्सफर किया।

-2014-15 और 2015-16 में भी पैसे की जानकारी छिपाई गई।

-चुनाव आयोग के साथ आयकर विभाग को भी गलत जानकारी दी गई।

-चुनाव आयोग को पार्टी के खाते की गलत जानकारी दी गई। 25 करोड़ रुपये छिपाए गए।

-नील नाम के शख्स ने की दस्तावेज जुटाने में मदद। वो भी पीसी में साथ हैं।

- पार्टी के चंदे के जरिये काले धन को सफ़ेद किया गया।

-एक्सिस बैंक के जरिये किया गया पैसे का बड़ा लेन-देन।

- एक साथ 16 कंपनियों ने रात 12 बजे पैसे पार्टी को ट्रांसफर किए।

- सभी कंपनियों का चार्टर्ड अकॉउंटेंट एक ही है।

पूर्वी दिल्ली की करावल नगर विधानसभा सीट से विधायक कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की विदेश यात्राओं की जानकारी सार्वजनिक करने की अपनी मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं। पछले पांच दिनों से अनशन पर बैठे कपिल का कहना है कि जब तक 'आप' नेताओं के विदेशी दौरों के विवरण सार्वजनिक नहीं होते, वह अनशन नहीं तोड़ेंगे।  

यह भी पढ़ेंः AAP के बागी कपिल मिश्रा ने दिल्ली के डॉक्टरों से जताया जान का खतरा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।