विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में AAP-Congress गठबंधन को झटका, दोनों दलों के पूर्व विधायक BJP में शामिल

Published: Wed, 13 Mar 2024 03:02 PM (IST)

दिल्ली में कांग्रेस और आप के नेताओं का बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को दोनों दलों ...और पढ़ें

दिल्ली में कांग्रेस और आप के नेताओं का बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला जारी।
दिल्ली में कांग्रेस और आप के नेताओं का बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला जारी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में आप-कांग्रेस गठबंधन को लोकसभा चुनाव से पूर्व झटका लगा है। दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व विधायक बलवान तंवर, आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नारायण दत्त शर्मा, यादव महासभा के अध्यक्ष जगदीश यादव, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश अंबावता आज भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस और आप पर जमकर हमला बोला। उन्होंने केजरीवाल को ठग करार दिया। वहीं उन्होंने कांग्रेस शासन को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस ने 70 साल में नहीं किया, उसे मोदी सरकार ने 10 साल में करके दिखा दिया। उन्होंने नागरिकता कानून को लेकर भी अपनी प्रतिकिया दी।

ये भी पढ़ें- 'बीते 9 सालों में 31 फ्लाईओवरों का कराया निर्माण', CM केजरीवाल ने गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां