यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
New Delhi Fire News: जौनपुर में टेंट के गोदामों में लगी भीषण आग, चार कार जलकर हुई राख; लाखों का हुआ नुकसान
New Delhi Fire News नई दिल्ली के जौनपुर में कई टेंट के गोदामों में भीषण आग लग गई। आग लगने ...और पढ़ें

HighLights
- नई दिल्ली में टेंट के कई गोदामों में लगी भीषण आग।
- आग की चपेट में आकर चार कार जलकर राख हुई।
- दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। New Delhi Jaunpur Fire News नई दिल्ली के जौनपुर इलाके में कई टेंट के गोदामों में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पाया गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है।

मौके पर पहुंची थी दमकल की 10 गाड़ियां
.jpeg)
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जौनपुर इलाके में मंगलवार सुबह टेंट के कई गोदामों में भीषण आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की दस गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

चार कार भी जलकर हो गई राख
बताया कि आग इतनी बढ़ चुकी थी कि पास में कार पार्किंग को भी आग की लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे चार गाड़ियां भी जलकर राख हो गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
यह भी पढ़ें- Himachal Fire: हिमाचल के कुल्लू में जलकर खाक हुआ दो मंजिला मकान, लाखों का हुआ नुकसान

आग लगने का कारण जानने में जुटी टीम
दमकल विभाग के अनुसार, गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना में लाखों का माल जलकर राख हो गया है। फिलहाल आग किन कारणाें से लगी इसकी जांच की जा रही है।
