Move to Jagran APP

Delhi Fire News: नेहरू एन्क्लेव में कागज के गोदाम में लगी आग, सो रहे एक कर्मचारी की जलकर मौत

शकरपुर इलाके के नेहरू एन्क्लेव में मंगलवार देर रात एक कागज के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस आग में गोदाम में बने कमरे में सो रहे एक कर्मचारी की जलकर मौत हो गई। नेहरू एन्क्लेव स्थित अपने सौ गज के दो मंजिला मकान में उसने कागज का गोदाम बनाया हुआ था। भू-तल पर बने एक कमरे में सतेंद्र रहते थे।

By SHUZAUDDIN SHUZAUDDIN Edited By: Abhishek Tiwari Published: Wed, 15 May 2024 03:42 PM (IST)Updated: Wed, 15 May 2024 03:42 PM (IST)
नेहरू एन्क्लेव में कागज के गोदाम में लगी आग, सो रहे एक कर्मचारी की जलकर मौत

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शकरपुर इलाके के नेहरू एन्क्लेव में मंगलवार देर रात एक कागज के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस आग में गोदाम में बने कमरे में सो रहे एक कर्मचारी की जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान सतेंद्र पासवान के रूप में हुई है।

दमकल की आठ गाड़ियों ने करीब सात घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शकरपुर थाना पुलिस ने गोदाम के मालिक मुन्ना कुमार के खिलाफ प्राथमिकी की है। हादसे के बाद से ही आरोपित फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सतेंद्र मूलरूप से बिहार के नालंदा स्थित सिरसा गांव के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी कारी सारो देवी और आठ बच्चे हैं। सतेंद्र पिछले कई वर्षों से मुन्ना कुमार के यहां पर नौकरी कर रहे थे। मून्ना अपने परिवार के साथ गणेश नगर में रहता है।

दो मंजिला मकान में बनाया था कागज का गोदाम

नेहरू एन्क्लेव स्थित अपने सौ गज के दो मंजिला मकान में उसने कागज का गोदाम बनाया हुआ था। भू-तल पर बने एक कमरे में सतेंद्र रहते थे। मृतक की बहन सारो देवी गोदाम से कुछ ही दूरी पर अपने परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि रात 12:45 बजे गोदाम में आग लगी थी। आस पड़ोस के लोग जमा हो गए थे। आग की लपटे मकान से बाहर निकल रही थी।

मामले की सूचना दमकल को दी गई। इतने स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए थे। जिस घर में गोदाम बना हुआ है, उसके दो गलियों से रास्ते हैं। दाेनों दरवाजों पर बाहर से ताला था। उनके भाई रात को गोदाम में बने कमरे में रहते थे। जिस वक्त आग गली वह अपने भाई को तलाश रही थी। उनका फोन भी नहीं लग रहा था।

आरोप लगाया कि आग लगने की सूचना मिलते ही गोदाम का मालिक मौके पर पहुुंचा, जब परिवार ने उससे पूछा कि सतेंद्र कहां पर है तो उसने कहा कि रात को गोदाम में नहीं था। सात घंटे के बाद आग पर काबू पाने पर जब दमकल ने मकान में सर्च ऑपरेशन चलाया तो सतेंद्र का शव कमरे में पड़ा हुआ मिला।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने गोदाम मालिक के खिलाफ प्राथमिकी की है।

अपूर्वा गुप्ता, पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.