विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेटे की शादी की चल रही थी तैयारी, चंद घंटे पहले पिता ने मार डाला; वजह जान पुलिस भी रह गई हैरान

Published: Fri, 08 Mar 2024 03:27 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2024 03:40 PM (IST)

Delhi News दक्षिणी दिल्ली में शादी से चंद घंटे पहले पिता ने अपने बेटे को मार डाला। यह वारदात ऐसे ...और पढ़ें

चंद घंटे पहले पिता ने मार डाला
चंद घंटे पहले पिता ने मार डाला

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। देवली एक्सटेंशन स्थित राजू पार्क के पास एक घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी से ठीक एक दिन पहले ही युवक की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। शादी की तैयारियों, ढोल और नाच गानों की आवाज में किसी को वारदात के बारे में पता नहीं चला सका।

पिता ने बेटे को क्यों मारा

पुलिस सूत्रों ने बताया कि युवक को किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पिता रंगलाल ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर शादी से एक दिन पहले मार डाला। जांच में पता चला कि मृतक गौरव व उसके पिता के बीच विवाद रहता था। काफी समय से पहले गौरव ने पिता को थप्पड़ मार दिया था, इसके बाद दोनों के बीच बातचीच बंद हो गई।

रंगलाल तभी से अपने बेटे से काफी परेशान था। इसलिए उसने बेटे को शादी से एक दिन पहले दूसरे मकान में बुलाकर दोस्तों के साथ मिलकर मार डाला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि आरोपियों ने धारदार हथियार से गौरव के चेहरे और छाती पर करीब 15 वार किए। स्वजन से पूछताछ की तो बताया कि रात दस बजे कुछ युवक गौरव को घर से बुलाकर उनके दूसरे मकान में ले गए थे।

7 मार्च को जानी थी बरात

उसके बाद युवकों ने गौरव की कैंची व चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी और फरार हो गए। जब गौरव काफी देर तक घर नहीं आए, तो दूसरे मकान में जाकर देखा। स्वजन खून से लथपथ गौरव को मैक्स अस्पताल लेकर गए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ध्यान देने वाली बात है कि गौरव सिंघल की बृहस्पतिवार 7 मार्च को दिल्ली के ककरौला गांव में बरात जानी थी और इसकी स्वजन तैयारी कर रहे थे।

यह भी पढे़ं- Lok Sabha Elections: एक्शन मोड में आई कांग्रेस-AAP, चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली में बनेगी समन्वय समिति

शादी की खुशियां मातम में बदलीं

बुधवार की रात शादी की खुशी में घर में संगीत भी बज रहा था। युवक की हत्या के बाद देवली व ककरौला गांव में कोहराम मच गया। गौरव की हत्या के बाद से घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। मृतक गौरव घर के पास ही जिम चलाता था। वह चार साल से अधिक समय से जिम का संचालन कर रहे था। गौरव के परिवार में माता-पिता और एक छोटा भाई है, जो पढ़ाई कर रहा है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार आज गिरफ्तार कर सकती है। 

यह भी पढे़ं- दिल्ली में फ्री बिजली पर केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट बैठक के बाद सीएम ने कही ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।