विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Elections: एक्शन मोड में आई कांग्रेस-AAP, चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली में बनेगी समन्वय समिति

Published: Thu, 07 Mar 2024 07:13 PM (IST)

आप के वरिष्ठ नेता संदीप पाठक ने कहा था कि आप- कांग्रेस आगामी चुनावों के लिए मिलकर प्रचार करेंगे। संयुक्त ...और पढ़ें

चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली में बनेगी समन्वय समिति
चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली में बनेगी समन्वय समिति

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में लोकसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर कांग्रेस व आप के संयुक्त अभियान के लिए एक या दो दिन में एक समन्वय समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति के पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, जबकि दिल्ली के अनेक पूर्व मंत्री समिति का हिस्सा होंगे।

दिल्ली में कांग्रेस-AAP का गठबंधन

इससे पहले, आप के वरिष्ठ नेता संदीप पाठक ने कहा था कि आप- कांग्रेस आगामी चुनावों के लिए मिलकर प्रचार करेंगे। कांग्रेस और आप आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा से मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों द्वारा गठित आईएनडीआईए के घटक हैं। दिल्ली में आप जहां चार सीटों,  वहीं कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने बताया कि कांग्रेस और आप निश्चित रूप से दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ प्रचार करेंगे। समन्वय समिति दोनों पार्टियाें के अभियानों व बैठकों को लेकर आपसी समन्वय बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से हारून यूसुफ, राज कुमार चौहान, मुकेश शर्मा, जय किशन और रमेश कुमार जैसे नेता समिति का हिस्सा होंगे।

कांग्रेस दफ्तर में होगा एक वार रूम

अपने सोशल मीडिया अभियान के बारे में लवली ने कहा कि प्रत्येक लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त किए जाने वाले अध्यक्ष केंद्रीय से लेकर स्थानीय समस्याओं तक नागरिकों के मुद्दों की पहचान करेंगे। अभियान पर नजर रखने के लिए दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में एक वार रूम भी स्थापित किया जा रहा है।

लवली ने बताया कि हमारे पास 150 से अधिक पदाधिकारी होंगे, जो इसके लिए स्वयंसेवक के रूप में काम करेंगे। सभी विधानसभाओं, ब्लाकों और जिलों में सोशल मीडिया अभियानों के लिए एक-एक अध्यक्ष होगा। बता दें कि बुधवार को ही लवली ने पार्टी के सोशल मीडिया स्वयंसेवकों की बैठक की और कहा कि वे लोकसभा चुनाव से पहले ऐसे और अधिक स्वयंसेवकों को नामांकित करके मीडिया तक पहुंच को मजबूत करेंगे।

यह भी पढ़ें- 'नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष और CM इस्तीफा दें', BJP विधायकों का निलंबन रद होने पर बोले बिधूड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।