Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष और CM इस्तीफा दें', BJP विधायकों का निलंबन रद होने पर बोले बिधूड़ी

    दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा भाजपा के सात विधायकों का निलंबन रद किए जाने के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने विपक्ष का आवाज दबाने का आरोप लगाया है। बिधूड़ी ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि हाईकोर्ट के निर्णय से स्पष्ट हो गया कि भाजपा विधायकों को गलत तरीके से सदन से निलंबित किया गया था।

    By Santosh Kumar Singh Edited By: Sonu Suman Updated: Thu, 07 Mar 2024 06:46 PM (IST)
    Hero Image
    BJP विधायकों का निलंबन रद होने पर बोले बिधूड़ी- नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष और CM इस्तीफा दें।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा भाजपा के सात विधायकों का निलंबन रद किए जाने के बाद पार्टी ने सत्ता पक्ष पर विपक्ष का आवाज दबाने का आरोप लगाया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रेसवार्ता में कहा कि हाईकोर्ट के निर्णय से स्पष्ट हो गया कि भाजपा विधायकों को गलत तरीके से सदन से निलंबित किया गया था। इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि बजट सत्र में प्रश्न काल नहीं रखा गया। किसी विषय पर भाजपा विधायक अपनी बात रखना चाहते हैं, उन्हें सदन से बाहर कर दिया जाता है। विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार का भ्रष्टाचार उजागर नहीं हो इसलिए भाजपा विधायकों को निलंबित किया गया। उन्हें दिल्लीवासियों के मुद्दे उठाने से वंचित किया गया। इसकी भरपाई के लिए भाजपा विधायकों को अतिरिक्त समय मिलना चाहिए।

    ये भी पढे़ं- संजय सिंह और मनीष सिसोदिया को कोर्ट से नहीं मिली राहत, शराब घोटाले में फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

    क्षेत्र में काम रोकने का लगाया आरोप

    उन्होंने सरकार पर भाजपा विधायकों के क्षेत्र में काम रोके जाने का आरोप लगाया और कहा कि एक घंटा भी सत्र नहीं चल रहा है। लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। मुख्यमंत्री को गिरफ्तारी से बचाने की कोशिश हो रही है। भाजपा विधायक शनिवार को विधानसभा परिसर में बापू की प्रतिमा के सामने दो मिनट का मौन रखने के बाद विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे। विधायक मोहन सिंह बिष्ट, अजय महावार, ओम प्रकाश शर्मा, अभय वर्मा उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें- एलजी सक्सेना ने DUSIB के दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाने के दिए आदेश, ये हैं कारण