Move to Jagran APP

दिल्ली में किसानों के बीच पहुंचे भाजपा सांसद गौतम गंभीर, नए कृषि कानून के बारे में दी जानकारी

आदेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के समय में दिल्ली में खेती करने वालों से किसान का दर्जा ले लिया गया था। आप सरकार ने भी अपने लगभग छह वर्ष के शासन में इसे लेकर कोई कदम नहीं उठाया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 04 Oct 2020 09:37 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2020 11:54 AM (IST)
किसानों के बीच पहुंचे भाजपा सांसद गौतम गंभीर

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नए कृषि कानून को लेकर भाजपा किसानों को जागरुग कर रही है। इसी क्रम में पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद गौतम गंभीर किसानों से चर्चा करने पुराना सीलमपुर गांव में पहुंचे। यहां पर उन्होंने खाट पर बैठ कर कृषि कानून पर किसानों से चर्चा की और उन्हें इससे होने वाले फायदे के बारे में बताया।

loksabha election banner

गौतम गंभीर ने किसानों को बताया की यह कानून कृषि और किसानों के हित में है। अब किसान अपनी फसल को वहां बेच सकते हैं, जहां उन्हें अच्छा दाम मिले। यह किसानों को बिचौलियों से छुटकारा दिलाने वाला विधेयक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के दर्द को अच्छी तरह जानते हैं। तभी उनके हित के लिए कृषि विधेयक लाए। 70 साल बाद देश के अन्नदाताओं को राहत दी गई है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कृषि विधेयक को लेकर भ्रांति फैला रहे हैं। राजनीति चमकाने के लिए किसानों भड़का रहे हैं।

दरअसल नए कृषि कानून पर विपक्ष के भारी विरोध के बीच भाजपा ने किसानों को इस कानून के बारे में जानकारी देने का फैसला किया है। इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश  भाजपा की नई टीम की पहली बैठक शनिवार देर शाम अध्यक्ष आदेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई और आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस सहित अन्य विरोधी पार्टियों पर कृषि कानून को लेकर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया गया। इनके दुष्प्रचार से किसानों को बचाने के लिए 15 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा। इंडिया गेट पर ट्रैक्टर जलाने वालों को जवाब देने के लिए दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर ट्रैक्टर व हल पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राजधानी के गांवों में खेती करने वालों को किसान का दर्जा दिलाने के लिए भी आवाज बुलंद करने का फैसला किया गया है। पार्टी पिछले कुछ दिनों से किसानों के बीच जनजागरण अभियान चला रही है। अब इस अभियान को और आक्रामक तरीके से चलाया जाएगा।

दिल्ली के 365 गांवों पर विशेष ध्यान

इस दौरान दिल्ली के 365 गांवों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इन गांवों में घर-घर जाकर जनसंपर्क करके कृषि कानून के लाभ की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही संसद में इस विधेयक को पारित कराने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे कि किसानों के बीच सकारात्मक संदेश जाए।

विपक्ष कर रही दुष्प्रचारः भाजपा

आदेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के समय में दिल्ली में खेती करने वालों से किसान का दर्जा ले लिया गया था। आप सरकार ने भी अपने लगभग छह वर्ष के शासन में इसे लेकर कोई कदम नहीं उठाया। इस वजह से यहां के किसान केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पाने से वंचित हैं। यहां की सरकार भी उन्हें किसी तरह की सुविधा नहीं दे रही है। किसानों को उनका हक देने के बजाय दोनों ही पार्टियां कृषि कानून को लेकर दुष्प्रचार कर रही हैं। जनता के बीच इस मुद्दे को उठाया जाएगा। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.